{"_id":"61d490f17cbd31298303bc2b","slug":"miss-and-mr-fresheryashika-and-virendra-becam-banda-news-knp6735594188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस और मिस्टर फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस और मिस्टर फ्रेशर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय में आयोजित ‘आगाज-2021’ समारोह में छात्रा याशिका को ‘मिस फ्रेशर’ और छात्र वीरेंद्र त्रिपाठी को ‘मिस्टर फ्रेशर’ के खिताब से नवाज कर उन्हें उपहार दिए गए। समारोह में नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही।
मंगलवार को विश्वविद्यालय के उद्यान महाविद्यालय सभागार में बीएससी आनर्स के जूनियर और सीनियर छात्र-छात्राओं की फ्रेशर पार्टी की धूम रही। कुलपति डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने बीएससी ऑनर्स (उद्यान) के विद्यार्थियों को गुरुकुल परंपरा का हवाला देकर नियमित और संयमित रहने की प्रेरणा दी। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. वीके सिंह, प्रो. एसवी द्विवेदी ने भी संबोधित किया। कुलसचिव डॉ. एसके सिंह, निदेशक प्रसार डॉ. एनके बाजपेयी, वित्त नियंत्रक प्रो. अजीत सिंह, डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. अमित कनौजिया, डॉ. आशुतोष राय, डॉ. धीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. मनीष कुमार सिंह व डॉ विजेंद्र कुमार उपस्थित रहे। संचालन उद्यान महाविद्यालय के सांस्कृतिक संयोजक डॉ. बाला जी विक्रम ने किया।