{"_id":"6255b89932d56a38c4520760","slug":"minister-of-state-furious-over-the-mess-in-the-hospital-banda-news-knp6908482152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में गंदगी पर भड़के राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में गंदगी पर भड़के राज्यमंत्री
विज्ञापन
Minister of State furious over the mess in the hospital
- फोटो : BANDA
बांदा। जिला अस्पताल के वार्डों में गंदगी देख जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने नाराजगी जताई। सीएमएस को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही बाहर की दवाएं न मंगाने और मरीजों से अच्छा बर्ताव करने को भी कहा।
राज्यमंत्री मंगलवार को अचानक सीधे इमर्जेंसी वार्ड पहुंचे। यहां भर्ती मरीजों से अस्पताल की व्यवस्थाएं और डाक्टरों के बारे में पूछा। कई तीमारदारों ने बाहर से दवा मंगाने की शिकायत की। वार्डों में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। राज्यमंत्री ने सीएमएस डॉ. एसएन मिश्र से नाराजगी जताते हुए सफाई दुरुस्त करने को कहा। ट्रामा सेंटर के वार्डों का भी निरीक्षण किया और मरीजों से समस्या पूछीं।
राज्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों से औपचारिक बातचीत में कहा कि वह अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएंगे। हालांकि एमआरआई मशीन स्थापना और डॉक्टरों की कमी के सवाल पर किनारा कर गए। निरीक्षण के दौरान डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. हृदयेश पटेल, डॉ. विनीत सचान समेत जिलाध्यक्ष संजय सिंह, दिलीप गुप्ता, कल्लू राजपूत, धीरज राजपूत आदि उपस्थित रहे।