Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Minister launches BPL debut

मंत्री ने बैटिंग कर किया बीपीएल का आगाज

Sun, 09 Dec 2018 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 09 Dec 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
Minister launches BPL debut
बीपीएल सीजन-2 का बैटिंग करके उद्घाटन करते प्रदेश के मंत्री मोहसिन रजा। - फोटो : अमर उजाला

बांदा प्रीमियर लीग (बीपीएल) सीजन-2 रविवार को शुरू हो गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य तैयारियों के बीच जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शुरू हुए बीपीएल का उद्घाटन पूर्व क्रिकेटर और प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने किया। पहले दिन दो टीमों के बीच शो मैच हुआ।

विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम ग्राउंड पर शुरू हुए बीपीएल के उद्घाटन समारोह में मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें खेल को पूरा बढ़ावा दे रही हैं। खेल के मैदानों में जो रौनक अब नजर आ रही है, पूर्व की सरकारों में नहीं थी। उन्होंने बांदा में बीपीएल आयोजन की सराहना की। आयोजकों और क्रिकेट संघ को भी सराहा। टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लेने की रस्म अदा करने के बाद राज्यमंत्री ने बैटिंग कर मैच की शुरुआत कराई।
विज्ञापन


बीपीएल आयोजन समिति के संरक्षक और विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मंत्री के आगमन पर खुशी के साथ ही उम्मीद जताई कि वे यहां के खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने भी आयोजन को सराहा। क्रिकेट एसोसिएशन सचिव वासिफ जमां खां और अध्यक्ष विनोद यादव, आयोजन सचिव राममिलन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मोहित सिंह, विनय श्रीवास्तव आदि ने मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ हीरालाल,  बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, भाजपा नेता संतोष कुमार गुप्ता, पुष्कर द्विवेदी, शाहिद वली खां, आरिफ खां, केसीएनआईटी के श्यामजी निगम, सचिन चतुर्वेदी, सौरभ गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। महेश साहिल ने कमेंट्री की। प्रीमियर लीग मैच 21 दिसंबर तक चलेंगे। कुल 17 मैच होंगे। 8 टीमें भाग ले रही हैं। सोमवार को भूरागढ़ राइडर्स और कालिंजर वरियर्स के बीच मैच होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed