फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mineral mafia is doing theft and misappropriation

खनिज माफिया कर रहे चोरी और हेराफेरी

Wed, 02 Jun 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Mineral mafia is doing theft and misappropriation
बांदा। खनिज माफिया चोरी और हेराफेरी दोनों ही कर रहे हैं। रायल्टी की चोरी और पट्टा क्षेत्र से हटकर खनन हेराफेरी जिले की अधिकांश खदानों में दिन-रात जारी है। मंडल मुख्यालय की नाक तले ऐसा ही एक मामला पकड़ा गया है।
विज्ञापन

यहां निजी और सरकारी भूमि पर बगैर किसी पट्टे या अनुमति के पड़ोसी खदान संचालक भारी पैमाने पर अवैध खनन कर रहा था। आईएएस अधिकारी ज्वाइंट मजिस्टे्ट/एसडीएम सुधीर सिंह ने टीम के साथ रंगे हाथ पकड़ा। तीन पोकलैंड और एक जीसीबी मशीन समेत अवैध खनन से निकाली गई बालू के 70 ओवरलोड ट्रक सीज कर दिए। ट्रकों से लगभग 20 लाख रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

खदानों में पट्टा क्षेत्र के बाहर खनन और कम रायल्टी पर ट्रकों में ओवरलोडिंग से बालू की चोरी का खेल पुराना है। लगभग सभी खदानों में इसका रिवाज है। मंडल मुख्यालय से चंद किलोमीटर दूर मटौंध थाना क्षेत्र में उजरेहटा (अछरौड़) गांव के पास केन नदी किनारे काफी दिनों से बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोकलैंड और जेसीबी मशीनों से बालू निकाली जा रही थी। यहां न कोई पट्टा न परमीशन था। फिर भी धड़ल्ले से खनन होता रहा। करोड़ों रुपये की बालू निकल गई। हैरत की बात यह है कि दिन-रात चल रहे इस अवैध खनन से खनिज और प्रशासन के अफसर भी बेखबर रहे।
बीते दिन एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सिंह (आईएएस) के नेतृत्व में खनिज अधिकारी सुभाष सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी कैलाश सिंह तथा खान निरीक्षक व पुलिस बल ने उजरेहटा (अछरौड़) गांव में केन नदी किनारे खदान में छापा मारा। खनन कर रही तीन पोकलैंड और एक जीसीबी मशीन को कब्जे में ले लिया। खदान में मौजूद 70 बालू से ओवर लोड ट्रक भी टीम ने कब्जे में लेकर दोनों मशीनों और सभी ट्रकों को सीज कर दिया। इन्हें मटौंध थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है।
एसडीएम ने बताया कि प्रथम दृष्टया पड़ोसी खदान अछरौड़ खंड-1 की इसमें संलिप्तता पाई गई है। इस खदान की ओटीपी तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि जहां खनन किया जा रहा था वहां कोई पट्टा स्वीकृत नहीं है। यह भूमि कुछ भूमिधरी और कुछ सरकारी है।
एमपी से आ रहे ट्रकों की जांच का भरोसा
सीमावर्ती मध्य प्रदेश से सैकड़ों की संख्या में रोजाना बालू के ओवरलोड ट्रक मंडल मुख्यालय बांदा से गुजरने का सिलसिला पुराना है। चेकिंग और धरपकड़ की रस्म अदायगी भी होती है। अब फिर इन ट्रकों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। एसडीएम ने बताया कि मध्य प्रदेश से नरैनी क्षेत्र से होकर निकल रहे ट्रकों की जांच का अभियान चलाया जाएगा।

ट्रकों से मिलेगा 21 लाख जुर्माना
बांदा। उजरेहटा खदान से पकड़े गए ओवर लोड ट्रकों से खनिज विभाग को लगभग 21 लाख रुपये जुर्माना के रूप में राजस्व मिलने की उम्मीद है। प्रति ट्रक लगभग 30 हजार रुपये वसूले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed