फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Migrant laborers and masons swing on hanging

प्रवासी मजदूर और राजमिस्त्री फांसी पर झूले

Thu, 18 Jun 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Migrant laborers and masons swing on hanging
अतर्रा/ओरन। लॉकडाउन में घर लौटे प्रवासी मजदूरों की आत्महत्या का सिलसिला थम नहीं रहा। गुरुवार को एक और प्रवासी ने जान दे दी। इसके अलावा राजमिस्त्री ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परिजन आर्थिक तंगहाली और बेरोजगारी बता रहे हैं।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदूरा गांव में गुरुवार को सुबह प्रवासी मजदूर रज्जू रैदास (21) पुत्र महेश्वरी रैदास ने घर का कमरा बंदकर छत के छल्ले पर कपड़े की रस्सी बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह घटनास्थल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रवासी रज्जू वापी (गुजरात) में ड्राइवरी करता था। लॉकडाउन के चलते 25 दिन पूर्व घर आया था। चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। पिता ने बताया कि दो दिन पूर्व महोतरा गांव पत्नी को लेने ससुराल गया था। लेकिन वह नहीं आई। बुधवार को ही रज्जू घर लौट आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के महोतरा गांव निवासी पेशे से राजमिस्त्री ब्रज राघव यादव (36) पुत्र भाईलाल ने बुधवार की देर शाम अपने कच्चे घर में धन्नी में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। पिता भाईलाल ने बताया कि लॉकडाउन के चलते काम नहीं मिल रहा था।

इससे घर में आर्थिक तंगी थी। पत्नी मायके में है। दो बीघा जमीन है। उसके कोई संतान नहीं है। ब्रज राघव चार भाइयों में सबसे छोटा था। तीसरे नंबर के भाई के एक माह पहले ट्रेन से पैर कट गए थे। उसकी देखभाल ब्रज राघव ही कर रहा था। एसआई सुजीत कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed