{"_id":"5fb6b29e8ebc3e9c033418ae","slug":"migrant-laborer-and-farmer-killed-in-road-accidents-banda-news-knp5949670187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में प्रवासी मजदूर सहित किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में प्रवासी मजदूर सहित किसान की मौत
विज्ञापन
बांदा। दो सड़क हादसों में युवा प्रवासी मजदूर और किसान की मौत हो गई। मर्का थाना क्षेत्र के सांड़ा गांव के धनराज (22) पुत्र सुखराज बुधवार की शाम बाइक पर बबेरू से गांव आ रहा था। मर्का रोड पर पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने लहुलूहान हालत मेें उसे सीएचसी में पहुंचाया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक मजदूर हेलमेट नहीं लगाए था।
चाचा राजकरन ने बताया कि धनराज अविवाहित था। दिल्ली में मजदूरी करता था। लाकडाउन में घर आया था। वह चार भाइयों में छोटा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उधर, कोतवाली देहात क्षेत्र के भिड़ौरा गांव में बद्री (45) पुत्र विजय बहादुर गुरुवार को सुबह खाद लेने टेंपो से मंडी समिति बांदा जा रहा था। महोखर गांव के पास हाइवे में ओवरटेककरते समय टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। इससे बद्री गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर जाते समय लामा गांव के पास उसकी मौत हो गई। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। वह छह बीघा जमीन का काश्तकार था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।