{"_id":"5fc13eb18ebc3e9ba3266cc7","slug":"methods-of-running-a-cease-fire-in-the-hospital-banda-news-knp5966997125","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में बताए सीज फायर चलाने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में बताए सीज फायर चलाने के तरीके
विज्ञापन
महिला अस्पताल परिसर में सीज फायर से आग बुझाने का प्रशिक्षण लेतीं स्टाफ कर्मी।
- फोटो : BANDA
बांदा। जिला अस्पताल में लगाए गए 15 अग्निशमन यंत्र (सीज फायर) का आकस्मिक इस्तेमाल अधिकांश अस्पताल कर्मी और डाक्टर नहीं जानते। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को उन्हें इन उपकरणों के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया गया।
अस्पताल के वार्डों और अन्य स्थानों पर अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं। आग लगने की स्थिति में उन्हें इस्तेमाल करके आग पर काबू पाया जा सकता है। पुरुष और महिला जिला अस्पतालों में क्वालिटी मैनेजर डॉ. प्रमोद सिंह ने स्टाफ को उपकरण इस्तेमाल करने का तरीका बताया।
उन्होंने कहा कि डाक्टर, नर्स, एएनएम व अन्य सभी कर्मियों को यंत्र चलाने का तरीका मालूम होना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर सिर्फ ड्यूटी स्थल अस्पताल में ही नहीं अपने घर व पड़ोस में भी इनके इस्तेमाल से जान और संपत्ति बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
डा. सिंह ने सीज फायर यंत्र को खोलने से लेकर चलाने और बंद करने तक के तरीके सिखाए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी सुधीर मिश्रा, डॉ. सरिता, कमलेश पाल, संध्या यादव, अलीशा, रेहाना, अर्चना, जावेद खां, निर्भय, राजमणि और रमेश इत्यादि स्टाफ कर्मी उपस्थित रहे।