Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Meter readers outraged over exclusion from outsourced service corporation

Banda News: आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल न करने पर मीटर रीडर भड़के

Tue, 03 Nov 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 03 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Meter readers outraged over exclusion from outsourced service corporation
बांदा। उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन में दो दशकों से सेवाएं दे रहे आउट सोर्सिंग मीटर रीडरों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और कार्पोरेशन उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजकर प्राइवेट कंपनियों के शोषण से बचाने और प्रदेश सरकार द्वारा गठित किए जा रहे आउट सोर्सिंग सेवा निगम में शामिल किए जाने की मांग की।
कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को दिए सामूहिक ज्ञापन में कहा है कि वह आउटसोर्स व्यवस्था में निरंतर मीटर रीडिंग, घर-घर बिल वितरण और राजस्व वसूली का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 में भी अपनी सेवाएं जारी रखीं। मीटर रीडर आज भी विभिन्न आउटसोर्स कंपनियों के अधीन कार्य कर रहे हैं। यह कंपनियां वेतन में कटौती, समय से वेतन न देने आदि से उनका उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि अब आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में सेवा निगम बनाया जा रहा है, लेकिन मीटर रीडरों को इससे वंचित रखा जा रहा है। मांग की गई है समस्त मीटर रीडरों को आउट सोर्स सेवा निगम में शामिल किया जाए। ज्ञापन देने वालों में सुनील, संतोष, अतीक, देवराज, पुष्पेंद्र, अमित , रामकिशोर, मनोज आदि मीटर रीडर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed