{"_id":"5c797708bdec224bc62b6498","slug":"message-from-vote-for-india-given-by-rangoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली से दिया वोट फॉर इंडिया का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली से दिया वोट फॉर इंडिया का संदेश
Fri, 01 Mar 2019 11:46 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
आरएन इंस्टीट्यूट में प्रतियोगिता में पोस्टर बनाती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज में शुक्रवार को रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने पोस्टरों से वृक्ष बचाओ-धरती बचाओ और रंगोली से वोट फॉर इंडिया का संदेश दिया। संकल्प लिया कि सभी छात्र-छात्राएं एक-एक पौध लगाएंगे और इसकी देखभाल करेंगे। छात्राओं ने रंगोली के जरिये मतदान की प्रेरणा का संकल्प लिया।
विज्ञापन
गंछा रोड पर स्थित इंस्टीट्यूट में डायट के डॉ. सुशील कुमार सिंह गौतम और अतर्रा महाविद्यालय प्रवक्ता डॉ. अनूप राय सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं के पोस्टर और रंगोली का मूल्यांकन किया और उन्हें पुरस्कृत किया। पोस्टर प्रतियोगिता में माधुरी शुक्ला प्रथम, रेशमा खातून द्वितीय और आरती पांडेय तृतीय रहीं। रंगोली में अधिकार ग्रुप (अंकिता गुप्ता, अंकिता मिश्रा, सबनूर व प्रिया) को प्रथम, अभिमान ग्रुप (शिखा, अवनीश शुक्ला, आशुतोष व आरती सिंह) को द्वितीय और कर्तव्य ग्रुप (प्रतिमा, संगीता देवी, संगीता भारती व मनोरमा यादव) को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
डॉ. गौतम ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से समाज को जागरूक करने का मौका मिलता है। डॉ. अनूप ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य नौकरी पाना नहीं, बल्कि अच्छा इंसान होना चाहिए। इंस्टीट्यूट प्राचार्य अजय कुमार पांडेय ने छात्र-छात्राओं को देश के प्रति जिम्मेदार और जवाबदेह बनने की सलाह दी। प्रबंधक राजेश कुमार दुबे ने प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने पर छात्र-छात्राओं को शाबासी दी। संचालन प्रवक्ता कहकशां खातून ने किया। प्रवक्ता अभिषेक राना, संदीप सिंह, ऋषि जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन