{"_id":"5faad7ef8ebc3e9bb80ba510","slug":"message-for-return-of-interest-started-in-diwali-gifts-banda-news-knp593629623","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के गिफ्ट में मिलने लगे ब्याज वापसी के मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के गिफ्ट में मिलने लगे ब्याज वापसी के मैसेज
विज्ञापन
बांदा। बैंकों से कर्ज लेने वालों को केंद्र सरकार ने दिवाली की सौगात दी है। कोरोना अवधि में ब्याज पर लिया जाने वाला ब्याज न सिर्फ माफ कर दिया है, बल्कि वसूला गया ब्याज वापस किया जा रहा है। इससे हर कर्जदार को कई-कई हजार का फायदा होगा। ऐसे कर्जदारों की संख्या जिले में लगभग दो लाख हैं। बैंकों ने इस पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। वापस किए जाने वाली धनराशि का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। दो करोड़ रुपये तक का कर्ज लेने वालों को इस छूट का लाभ मिल रहा है। लाभार्थी को इसकी सूचना बैंक मोबाइल पर मैसेज से देंगे।
केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन में कर्जदारों को यह तोहफा दिया है। इसे दिवाली गिफ्ट के रूप में भी माना जा रहा है। 1 नवंबर से यह लोन मोनेटोरियम स्कीम लागू हुई है। इसके तहत आवास, शिक्षा, क्रेडिट कार्ड धारक, ऑटो वाहन लोन, एमएसएमई लोन, पेंशन, टीवी, मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर आदि के लिए गए दो करोड़ रुपये तक के कर्ज शामिल हैं। छूट अवधि के दौरान किस्तें जमा भी कर दी हैं तो उन्हें ब्याज छूट की राशि बैंक सीधे खातों में वापस कर रहे हैं।
अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) राजीव आनंद ने बताया कि एक नवंबर से लागू इस स्कीम से कर्जदार अदायगी को प्रोत्साहित होंगे। ब्याज पर यह छूट सिर्फ कोविड-19 अवधि पर लागू है। बैंकों से डाटा इकट्ठा कराया जा रहा है। ब्याज छूट/खातों में वापस होने वाली राशि का मैसेज कर्जदार के मोबाइल पर भेजा जा रहा है।