{"_id":"693c668b4c707d706902bc35","slug":"message-came-from-pakistan-prisoners-asked-for-release-banda-news-c-212-1-bnd1007-137413-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पाक से आया संदेश, बंदियों ने मांगी रिहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पाक से आया संदेश, बंदियों ने मांगी रिहाई
Sat, 13 Dec 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 21 पाकिस्तान की जेल में बंद युवकों द्वारा भेजी गई फोटो। स्त्रोत : परिजन
तिंदवारी। पाकिस्तान की जेल में बंद मछुआरों के परिजनों को सोशल मीडिया पर संदेश मिला है। इसमें वह परिजनों से मदद की गुहार लगा रहे है। कहा कि पाक जेल में उन्हें तमाम यातनाएं मिल रहीं है। जल्द ही उन्हें छुड़ाया नहीं गया तो वह जिंदा नहीं बचेंगे।
जसईपुर गांव निवासी जितेंद्र बीते तीन वर्षों से पाकिस्तान की जेल में बंद है। वह जुलाई 2022 को पोरबंदर बंदरगाह में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह पाकिस्तान की सीमा में चला गया और वहां की सेना ने उसे गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया। जितेंद्र ने परिजनों को इसके बाद वहां से आए कई संदेश मिले। जितेंद्र की मांग रानी ने बताया कि ताजा संदेश 11 दिसंबर को आया है। बताया कि जितेंद्र के साथ पाक जेल में बंद दरदा गांव के सर्वेश के भाई उमाशंकर के पास पाकिस्तान से संदेश आया है। इसमें उन्होंने बताया कि वह जेल में बुरी तरह की यातनाओं को झेल रहे हैं।
परिजनों ने बताया कि उन्होंने कई बार शासन-प्रशासन से बच्चों की रिहाई के लिए मांग की लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा रही। बीते दिनों आए पत्र में भी जितेंद्र ने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए छुड़ाने की मांग की थी। इसके बाद सपा व बसपा प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवारों से भेंटकर मदद का आश्वासन दिया था। वहीं दूसरी ओर अनहोनी की आशंका से युवकों के परिजन बिलख रहे है। कहते है कि सरकार और अधिकारियों से गुहार लगाकर थक गए हैं, अभी तक रिहाई की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।