{"_id":"5728e5d44f1c1bb2775cd0e5","slug":"mercury-47-degrees-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा @ 47 डिग्री सेल्सियस पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा @ 47 डिग्री सेल्सियस पार
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 03 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मौसम विभाग ने मंगलवार को आंधी और बूंदाबांदी संभावना जताई थी लेकिन लू के थपेड़ों ने जीना मोहाल कर दिया। मंगलवार अभी तक का सबसे गर्म दिन साबित हुआ। पारा 47 डिग्री पार कर गया। यह अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। रात मेें भी न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस तापमान ने नींद उड़ाए रखी।
विज्ञापन
चित्रकूटधाम मंडल में मंगलवार को महोबा में सर्वाधिक 47.2 डिग्री पारा रिकार्ड किया गया। जबकि बांदा में 46.5 और हमीरपुर में 46.8 व चित्रकूट में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। केंद्रीय जल आयोग में मौसम विभाग के मुताबिक सीजन का यह सबसे गर्म दिन रहा। 28 किलोमीटर की रफ्तार से दोपहर में चलती रही गर्म पछुवा हवा ने राहगीरों की जान मुसीबत में डाल दी। सामाजिक संगठन और नगर पालिका के पौशाले भी दिखावा और शोहरत हासिल करने का हथकंडा साबित हो रहे हैं। पौशाला में रखे डहरू (मटका) औंध मुंह सूखे पड़े नजर आए। प्यास से बेहाल राहगीरों को ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ा। उधर, जालौन में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगों को बहुत अधिक गर्मी का एहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन