फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Merchants raging against illegal collection

अवैध वसूली के विरोध में भड़के व्यापारी

Wed, 26 May 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Merchants raging against illegal collection
अतर्रा। पुलिस की अवैध वसूली के विरोध में व्यापारियों ने बुधवार को सड़क जाम कर दी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर आक्रोशित व्यापारियों को शांत कराया। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस रोस्टर का हवाला देकर दुकानदारों से अवैध वसूली कर रही है।
विज्ञापन

न देने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी जा रही है। थाने के एक एसआई और आधा दर्जन कांस्टेबल सादी वर्दी में दुकान के अंदर घुस आते हैं। पैसों की मांग करते हैं। महिला व्यापारियों ने अभद्रता का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस की कार्यशैली से नाराज सैकड़ों महिला-पुरुष व्यापारी पैदल मार्च करते हुए थाने का घेराव करने जा रहे थे। भनक लगते ही पुलिस बल ने थाने से कुछ दूर व्यापारियों को रोक लिया। भड़के व्यापारियों ने बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला व्यापारियों ने दरोगा और आधा दर्जन सिपाहियों पर गंभीर आरोप लगाए। उप जिलाधिकारी सौरभ शुक्ला व सीओ आनंद पांडेय ने कहा कि जांच कराई जाएगी। दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई होगी। व्यापारियों को कोरोना गाइड लाइन के अनुसार दुकानें खोलने की हिदायत दी। व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रही।
छोटे व्यापारियों को रियायत की मांग
अतर्रा। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लॉकडाउन में छोटे व मध्यम व्यापारियों को दुकान खोलने में रियायत दिए जाने की मांग की है।

बताया कि एक वर्ष से दुकानें बंद होने से छोटे व्यापारियों के समक्ष परिवार चलाने की समस्या उत्पन्न हो गई है। दुकान का किराया, बिजली बिल, कर्मचारियों का मानदेय देने में दिक्कतें हो रही हैं। रामलखन, गोपाल, अमित गुप्ता, लखन, कृष्ण कुमार, रामगोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed