फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Memorandum on overloading DM

ओवरलोडिंग पर डीएम को ज्ञापन

Thu, 02 Jun 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 02 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Memorandum on overloading DM
डीएम को ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन नेता। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। तिंदवारी क्षेत्र के अमलीकौर गांव में चार साल बाद भी शौचालय न बनवाए जाने पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई का अनुरोध किया है। साथ ही बताया कि लोहिया गांव में लाभार्थियों से 100-100 रुपये जमा करा लेने के बाद भी शौचालय नहीं बनवाए। जो बने भी हैं वे अधूरे हैं।

विज्ञापन


बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम योगेश कुमार को दिए ज्ञापन में 22 लाभार्थियों के नाम भी बताए हैं। इनमें नैपाल सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, रानी, राम आसरे, राममनोहर, जगदेव सिंह, विकलांग शिव प्यारी इत्यादि शामिल हैं। ज्ञापन यूनियन के तिंदवारी ब्लाक अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सिंह की अगुवाई में दिया गया।
विज्ञापन


उधर, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की चित्रकूटधाम मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को ज्ञापन देकर ओवरलोडिंग पर तत्काल सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। कहा है कि ओवरलोडिंग से सड़कें ध्वस्त हो रही हैं। इस पर रोक नहीं लगी तो यूनियन कार्यकर्ता ओवरलोड वाहनों के टायर-ट्यूब पंक्चर करने का आंदोलन छेड़ेगी। ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी, जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed