फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Memorandum of teachers against BLO duty

बीएलओ ड्यूटी के विरोध में शिक्षकों का ज्ञापन

Wed, 14 Jul 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Memorandum of teachers against BLO duty
बबेरू। शिक्षकों को बीएलओ में ड्यूटी में लगाने का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने विरोध जताया है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर शिक्षण के अलावा अन्य कार्य न कराने का अनुरोध किया है। कहा कि अन्य कार्यों में ड्यूटी लगने पर शिक्षण कार्य बाधित होता है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ (बबेरू ब्लॉक) मंत्री विवेक सिंह यादव की अगुवाई में बुधवार को शिक्षकों ने तहसील परिसर पहुंचकर एसडीएम महेंद्र प्रताप को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि शिक्षकों की विधानसभा निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ की ड्यूटी लगा दी गई है, जबकि हाईकोर्ट ने शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अलावा अन्य ड्यूटी न कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा मिशन प्रेरणा, आपरेशन कायाकल्प, ई पाठशाला, खाद्यान्न वितरण प्रणाली, संचारी रोग जागरूकता अभियान समेत कई क्षेत्रों में शिक्षकों से काम लिया जा रहा है। ज्ञापन में शिक्षकों को बीएलओ सुपरवाइजर ड्यूटी से अवमुक्त रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने में अजय कुमार गुप्ता, उमेश कुमार, श्रीकांत, राजेश कुमार, अशोक कुमार, रूद्रराज गौतम, पंकज नायक, शिवरतन प्रजापति, अरुण तिवारी, माया, रंजना आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed