{"_id":"613265848ebc3ea6b51b54ce","slug":"memorandum-of-teacher-union-regarding-pending-demands-banda-news-knp6499954148","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित मांगों को लेकर शिक्षक संघ का ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मांगों को लेकर शिक्षक संघ का ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। लंबित समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीआईओएस को 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा। कहा कि कई समस्याएं कार्यालय स्तर पर लंबित हैं। इनके निस्तारण को कई बार मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मूल्यांकन कार्य कर चुके शिक्षकों का भुगतान भी अब तक नहीं मिला।
संघ प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को दिए ज्ञापन में कहा कि हर माह वेतन से काटी जा रही एनपीएस राशि को अद्यतन खातों में जमा कराई जाए। राजकीय/अशासकीय माध्यमिक विद्यालय के कुछ शिक्षकों के काटे गए वेतन मंजूर कर दिए गए हैं, शेष शिक्षकों का अवरुद्ध वेतन भी स्वीकृत कर दें।
इसके अलावा हिंदू इंटर कालेज अतर्रा के सहायक अध्यापक रामचंद्र के पदोन्नति पत्रावली का निस्तारण, प्रधानाचार्य, शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मियों के बकाये एरियर भुगतान समेत सहायक अध्यापक मार्शल टीटो, मिथलेश कुमार, राम रोशन दिनकर, बालाराम और प्रभारी प्रधानाचार्य छेदीलाल वर्मा आदि समस्याएं ज्ञापन में शामिल हैं। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष डा. गणेश सिंह पटेल, मंत्री मोहम्मद बाकर व कोषाध्यक्ष मुकेश तेजानी शामिल रहे।