{"_id":"5827610a4f1c1bf47eb3bfac","slug":"mega-lok-adalat-handled-49-734-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा लोक अदालत में निपटे 49,734 मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा लोक अदालत में निपटे 49,734 मुकदमे
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में बैंक काउंटरों का निरीक्षण करते जनपद न्यायाधीश व अन्य न्यायिक अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में शनिवार 49,734 मुकदमे निपटाए गए। 2,59,68,264 रुपये जुर्माना लगाया गया। मोटर दुर्घटनाओं के क्लेम में 87.30 लाख रुपये बीमा कंपनियों से दिलाए गए। लोक अदालत में 53,152 मुकदमे लगाए गए थे। 75,645 लोग लाभान्वित हुए।
विज्ञापन
जजी परिसर में भव्य तैयारियों के बीच जिला जज भूपेंद्र सहाय की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में जिला जज ने छह मुकदमों का निस्तारण करके 24.95 लाख रुपये बीमा क्लेम दिलाया। प्रथम एडीजे कृष्ण कुमार अस्थाना मोटर दुर्घटना क्लेम के तीन मामलों में 3.70 लाख बीमा क्लेम दिलाया। विशेष न्यायाधीश डीपीएन सिंह ने चार प्रकीर्ण केसों का निपटारा किया।
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश हरिनाथ पांडेय ने मोटर दुर्घटना के तीन मामले निपटाते हुए 7.40 लाख रुपए क्लेम दिलाया। विशेष न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा ने मोटर क्लेम के दो मामले निपटा कर 6.80 लाख रुपये पीड़ित पक्ष को देने का आदेश दिया। एडीजे संजय सिंह ने क्लेम के एक्सीडेंट के पांच मामले निपटा कर 11.65 लाख बीमा दिलाया।
विज्ञापन
एडीजे तृतीय सुनील कुमार श्रीवास्तव ने मोटर दुर्घटना के एक मामले में 2.90 लाख रुपये बीमा क्लेम दिलाया। पांच अन्य मुकदमे निपटाए। एडीजे चतुर्थ अरुण कुमार मल्ल ने मोटर दुर्घटना क्लेम के दो मामलों में 30.15 लाख रुपये बीमा क्लेम निरुद्ध किया। सात अन्य मामले निपटाए।
एडीजे पंचम तहसीलदार सिंह ने 8 प्रकीर्ण वादों का निस्तारण किया। एडीजे (त्वरित न्यायालय) शाम कुमार ने एक्सीडेंट के एक मामले में 25 हजार क्लेम निरुद्ध किया। दो अन्य मामले निपटाए। एडीजे द्वितीय त्वरित न्यायालय अनिल कुमार (पंचम) ने 9 प्रकीर्ण वाद का निपटारा किया। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय ने वैवाहिक और भरण-पोषण के 51 केस निपटाते हुए 10 जोड़ों में सुलह-समझौता कराया।
सीजेएम राजेश कुमार ने 3489 मामले निपटाते हुए 1,40,385 रुपये जुर्माना आरोपित किया। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) मोहम्मद अहमद खां ने उत्तराधिकार के 18 मामलों को निपटा कर 87,78,772 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किए। एसीजेएम (रेलवे) ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने 511 मामलों का निपटारा करते हुए 86,885 रुपये जुर्माना किया। द्वितीय एसीजेएम खलीकुज्जमां ने 5,203 मामलों का निपटारा करते हुए 89,585 रुपये जुर्माना किया।
सिविल जज हिमांशु कुमार ने 1051 केसों को निपटा कर 20,630 रुपये, सिविल जज अमित कुमार यादव ने 809 मुकदमे निस्तारित कर 19,940 रुपये, सिविल जज (अतर्रा) मृदांशु कुमार ने 655 मुकदमों को निपटाते हुए 65,170, सिविल जज (बबेरू) भूलेराम ने 569 वाद निपटा कर 21,080, अपर सिविल जज (त्वरित न्यायालय) रुचि तिवारी ने 11 मुकदमों का निस्तारण कर 5230 रुपये और विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम रामकिशोर त्रिपाठी ने 41 छोटे अपराधों वाले मामले निपटा कर 20,900 रुपये जुर्माना किया। मेगा लोक अदालत का उद्घाटन डीजे ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन और माल्यार्पण से किया।