फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Medical examination of pregnant with rape

दुष्कर्म से गर्भवती का मेडिकल परीक्षण कराया

Fri, 25 Jun 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Medical examination of pregnant with rape
बांदा। मामा के दुष्कर्म करने के बाद गर्भवती हुई भांजी का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया गया। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मामा करीब 15 दिन से लापता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने शुक्रवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री मकर संक्रांति पर्व में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने ननिहाल गई थी। वहां 32 वर्षीय मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देने पर वह खामोश रही। 4 जून को उसने सीमावर्ती चित्रकूट जिले के एक गांव में पुत्री की शादी कर दी, लेकिन तीसरे दिन ही ससुराली उसे मायके छोड़ गए। तभी पुत्री के गर्भवती होने और मामा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का पता लगा।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी मामा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को युवती का जिला महिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों में दबिश दी गई है। हालांकि, वह अभी गिरफ्तार नहीं हो सका। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की घरवालों को जानकारी होते ही आरोपी मामा घर भाग गया। लगभग 15 दिनों से वह नदारद है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बबेरू को सौंपी जांच
दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखने में हीलाहवाली करने पर एसपी अभिनंदन से बबेरू सीओ को जांच सौंपी है। बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए युवती के पिता को उनके पास आना पड़ा। रिपोर्ट लिखने में लापरवाही की गई या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। आरोप सही होने पर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed