फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Medical colleges admission canceled

मेडिकल कालेज में दाखिले निरस्त

Sun, 18 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 18 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Medical colleges admission canceled
बांदा में नवनिर्मित राजकीय मेडिकल कालेज। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के इकलौते और नवनिर्मित राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस कक्षाएं शुरू होने के ऐन मौके पर रोड़ा अटक गया। नीट यूपी 2016 में सफल मेडिकल छात्रों की प्रथम चक्र की काउंसलिंग में 85 छात्र-छात्राओं को बांदा मेडिकल कालेज आवंटित किया गया था। दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो गई थी। सोमवार (19 सितंबर) को कक्षाएं शुरू होनी थी लेकिन ऐन मौके पर काउंसलिंग निरस्त करने का आदेश आ गया।

विज्ञापन


तीन से आठ सितंबर तक नीट 2016 की प्रथम चक्र की काउंसलिंग हुई थी इसमें बांदा समेत प्रदेश के सभी एक दर्जन राजकीय मेडिकल कालेजों के  लिए रैंक के आधार पर छात्र-छात्राओं को मेडिकल कालेज का आवंटन कर दिया गया था। बांदा मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की 100 सीटें हैं। इसमें 15 सीटें आल इंडिया कोटे में चयनित छात्र-छात्राओं से भर गई हैं। शेष 85 सीटों के लिए इसी माह प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक वीएन त्रिपाठी ने काउंसलिंग में सफल छात्र-छात्राआें को उनके रैंक के आधार पर बांदा मेडिकल कालेज के लिए चयनित कर दिया था। इन छात्र-छात्राओं ने फीस आदि जमा कर दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। 19 सितंबर से कक्षाएं शुरू  होनी थी।
विज्ञापन


कक्षा शुरू होने एक दिन पूर्व ही महानिदेशक ने काउंसलिंग निरस्त करने का आदेश भेज दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. एसके आर्य ने बताया कि सभी 85 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दे दिया गया था। सोमवार से कक्षाएं शुरू होनी थी लेकिन अब काउंसलिंग निरस्त होने से कक्षाएं नहीं चालू हाेंगी। दाखिले निरस्त कर दिए गए हैं। शासन और महानिदेशालय आगे जो भी आदेश देगा उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। उधर, काउंसलिंग स्थगित होने की वजह यह बताई जा रही है कि प्रदेश के राजकीय मेडिकल कालेजों में सीटें खाली होने के बावजूद प्राइवेट मेडिकल कालेज छात्र-छात्राओं को आवंटित कर दिए गए थे। यह मामला हाईकोर्ट पहुंच गया था। हाईकोर्ट के आदेश पर ही काउंसलिंग स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed