{"_id":"5744a9f44f1c1ba63f690e88","slug":"measles-spreading-in-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल मेें खसरा फैला डेढ़ दर्जन बंदी बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल मेें खसरा फैला डेढ़ दर्जन बंदी बीमार
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 25 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खसरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल कारागार में खसरे का प्रकोप हो गया है। डेढ़ दर्जन से ज्यादा बंदी खसरे की चपेट में आकर बिस्तर पकड़ लिए हैं। ऐसे में उन्हें अदालत पेशी पर भी नहीं ले जाया जा पा रहा है। जेल प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य प्रशासन को खबर दिए जाने के बाद भी डाक्टर नहीं आए।
विज्ञापन
मंडल कारागार में इन दिनों क्षमता से दोगुना बंदी हैं। बैरकें ठसाठस भरी हैं। प्रचंड गर्मी में जेल प्रशासन को मरीजों को बीमारियों से बचाने के लिए पसीने छूट रहे हैं। इन्हीं हालातों के बीच कई बंदी खसरे के जद में आ गए हैं। इनमें दिलीप, अशोक, घनश्याम, दिनेश, प्रकाश, अवधेश, रघुराम, शिवऔतार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
खसरे का प्रकोप फिलहाल तीन बैरिकों में ज्यादा बताया जा रहा है। बीमारों का इलाज जेल अस्पताल से किया जा रहा है। लेकिन बीमारों की संख्या अधिक होने से जेल अस्पताल नाकाफी साबित हो रहा है। उधर, बंदियों को खसरा हो जाने से उन्हें अदालत पेशी पर भी नहीं ले जाया जा रहा है। मंगलवार को घनश्याम और शाहरुख की अदालत में पेशी थी। लेकिन यह दोनों खसरे से बीमार हैं। उन्हें अदालत में पेश नहीं किया जा सका। जेल अधीक्षक एचबी सिंह ने बताया कि ख
विज्ञापन
सरा फैलने की सूचना सीएमओ को तीन बार पत्र भेजकर दी जा चुकी है। लेकिन कोई तवज्जो नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि जेल को आपूर्ति किया जा रहा पानी भी प्रदूषित है। नमूने लेकर जांच भी नहीं कराई जा रही। जबकि जल संस्थान महाप्रबंधक को पत्र भेजा जा चुका है। उधर, जेल में खसरे के बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी मेजर डॉ.जीएस वापजेई से संपर्क करना चाहा गया तो उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया।