फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   May Day spent in the slogans of laborers

मई दिवस मजदूरों के नारों में बीता

Tue, 01 May 2018 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Tue, 01 May 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
May Day spent in the slogans of laborers
रैली निकालते मेडिकल रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

मई दिवस और मजदूर दिवस के आयोजनों से मंगलवार का दिन नारे, रैलियों और प्रदर्शनों से गूंजता रहा। आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ और मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन ने आयोजन किए। 

विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर ट्रेड यूनियन और कताई मिल मजदूर मोर्चा ने जन अधिकार मार्च निकाला। अशोक लाट पर धरना दिया और सभा की। बुंदेलखंड के किसानों की बदहाली और हत्याओं पर चर्चा की। सीएम को 11 सूत्री मांग पत्र यूनियन के जिला संयोजक रामप्रवेश यादव के हस्ताक्षरों से भेजा गया। अधिवक्ता शिवकुमार मिश्रा, चंद्रशेखर वर्मा, संतोष कुमार, बल्लूराम, किशोर, बन्ना, ब्रजरानी, विजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने लाल झंडों के साथ प्रदर्शन के बाद डीएम के माध्यम से पीएम को 11 सूत्री मांग पत्र भेजा। मजदूर विरोधी श्रम कानूनों को वापस करने, कताई मिल और बरगढ़ ग्लास फैक्ट्री चालू करने, मजदूरों को भवन और शौचालय के लिए सस्ती बालू आदि की मांग की। जिला सचिव श्यामसुंदर राजपूत, सह सचिव मदनभाई पटेल, विद्यानंद शुक्ल, देवीदयाल, जयकरन प्रजापति, रामचंद्र, श्यामबाबू तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने भी जुलूस निकाला। 13 सूत्री मांग पत्र में विद्युत विभाग में काम कर रहे मजदूरों की मजदूरी चार माह से न मिलने पर रोष जताया। ईपीएफ का पैसा खाते में जमा कराने, संविदा कर्मियों को ईएसआई सुविधा, वर्दी, सातवें वेतन आयोग का लाभ आदि की मांग की गईं। खंडीय मंत्री लखनलाल पटेल, जोनल मंत्री अनिल यादव, उप खंडीय मंत्री विजय शंकर, खंडीय अध्यक्ष मोहन राजपूत सहित अतुल श्रीवास्तव, अनूप तिवारी, राहुल वाजपेयी, कमाल अहमद, सुरेंद्र, जयनारायण, अनिल सिंह, पप्पू रजा, समीर अहमद, आलोक शर्मा आदि शामिल रहे।


उधर, मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन ने अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। वहां से शहर में बाइक रैली निकाली। रेलवे यूनियन कार्यालय में सभा में शामिल हुए। बांदा यूनिट अध्यक्ष आशुतोष खरे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन यूनिट सचिव शिवकांत दुबे ने किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed