फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Math ill cultivation, farmers

खेती का गड़बड़ाया गणित, किसान परेशान

Sun, 13 Nov 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 13 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Math ill cultivation, farmers
महुआ गांव में जमा और निकासी के लिए बैंक की लाइन में लगी किसानों के घरों की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

बबेरू/नरैनी/बेंदा। पांच सौ और हजार रुपये की नोटों की बंदी ने किसानों की खेती का गणित  बिगाड़ दिया है। खेत-खलिहान छोड़कर किसान पूरा-पूरा दिन बैंकों की लाइनों में बिता रहे हैं। उसके बाद भी उन्हें कुछ हाथ नहीं लग रहा। किसी को पलेवा के पानी की उधारी देना है तो किसी को खाद-बीज लेना है। कोई बीमार है तो किसी के पास परीक्षा में जाने के लिए किराया नहीं है। संकट ऐसा है कि गांवों में उधारी भी नहीं मिल रही।

विज्ञापन


देवरथा गांव के किसान छेदीलाल और परसौली के बुद्धविलास मिश्रा ने बताया कि कई दिनों से पूरा दिन बैंक में बिता रहे हैं, लेकिन जमा पैसा नहीं मिल पा रहा। खेत के लिए खाद नहीं खरीद पा रहे। सातर गांव के किसान और पूर्व बीडीसी राम प्रताप वर्मा, पून गांव के जयकिशोर मिश्रा, पतवन के वीरेंद्र सिंह यादव इत्यादि भी कमोवेश यही समस्या है। सुखराम वर्मा (भैरमपुरवा) तिंदवारी स्थित इलाहाबाद बैंक से तीसरे दिन भी खाली हाथ लौट गया।
विज्ञापन


घर का राशन खत्म हो चुका है। खगइया ताला की सुधा देवी ने कहा कि घर में धेला नहीं है। न सब्जी आ पा रही है न बच्चों की फीस। दतरौली की फूलकली ने खेतों में पलेवा के लिए पानी लिया था। ट्यूबवेल मालिक को सिंचाई का पैसा देना है। पर बैंक से रोज बैरंग लौट रही है। जरिया गांव की रजनी देवी अपने बीमार ससुर दुर्गा को लेकर आई थी। बिना पैसे उसे अस्पताल से लौटा दिया गया। अब बैंक से भी लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरैनी में खरौंच गांव के सूर्य प्रकाश मिश्रा को बीज के लिए पैसे की जरूरत है। बताया कि रोजाना बैंक के चक्कर लगा रहा है। फिलहाल जमा हो रहा है निकासी नहीं हो रही। पांड़ादेव रिसौरा के नत्थू ने अपने पूंजी जमा कर दी लेकिन बीज के लिए पैसा नहीं मिल रहा। छतैनी गांव के सुमेरा को पलेवा के लिए पैसे की दरकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed