{"_id":"60e7358a8ebc3ebf1f1f2cf8","slug":"mason-s-body-found-hanging-in-a-tree-banda-news-knp6390451194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ में फांसी पर लटका मिला राजमिस्त्री का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ में फांसी पर लटका मिला राजमिस्त्री का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र के पल्हरी गांव में चिल्ला के पेड़ पर 32 वर्षीय युवक का शव फांसी पर लटका मिला। पुलिस आत्महत्या बता रही है। परिजनों का कहना है कि पत्नी से विवाद के बाद फांसी पर झूल गया। उधर, संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की आग से जलकर मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि चिराग गिरने से कपड़ों में आग लग गई थी।
पल्हरी गांव निवासी रामकिशोर कोटार्य के पुत्र अजय कोटार्य का शव बुधवार की शाम खेत में चिल्ला के पेड़ पर साफी के फंदे में लटका मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई सत्तीलाल ने बताया कि मृतक पेशे से राजमिस्त्री था। शराब पीने का आदी था। रोज शराब पीने को लेकर पत्नी पूजा से विवाद हो गया। इसी से क्षुब्ध होकर अजय बिना बताए घर से निकल गया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है।
उधर, बिसंडा क्षेत्र के अलिहा गांव में चंद्रकली (65) बृहस्पतिवार को सुबह आग से झुलस गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुत्र ओम प्रकाश ने बताया कि सुबह कामकाज के दौरान चिराग गिरने से मां की साड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन
इससे वह बुरी तरह झुलस गई थी। तीन साल पूर्व पिता की मौत हो चुकी है। एक अन्य घटना में तिंदवारी क्षेत्र के गोखरही गांव में रमकलिया बुधवार की रात घर में आग से झुलस गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि चिराग गिरने से कपड़ों में आग लग गई थी।