{"_id":"61b4f3e9d990f45c2b72af47","slug":"marrige-banda-news-knp6690369188","type":"story","status":"publish","title_hn":"390 हिंदू व आठ मुस्लिम जोड़े एक-दूजे के हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
390 हिंदू व आठ मुस्लिम जोड़े एक-दूजे के हुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को जेेएन डिग्री कालेज में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 390 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर जन्म जन्मांतर तक एक दूसरे का साथ निभाने का वचन लिया। वहीं, आठ मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। साधारण और गरीब घरानों के बेटी-बेटों की शादी के बराती और मेहमान के रूप में सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष कमिश्नर, आईजी, डीएम, एसपी आदि मौजूद रहे।
स्नातक कन्या शिवानी (कमासिन) ने अपना जीवन साथी प्रदीप सिंह (फतेहपुर) को चुना है। पिता के पास सिर्फ तीन बीघा जमीन है। उसी में हम तीन बहनों की शादी करना है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ने शादी जैसे महंगी रस्म हमारे लिए आसान कर दी। दुल्हन सनाय रहमत (सादीमदनपुर) ने गांव के ही महफूज को अपने जीवन का हमसफर बनाया है। बताया कि दोनों ही घरानों की माली हालत कमजोर होने से शादी का इंतजाम करने में काफी अड़चन आ रही थी।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 390 हिंदू व आठ मुस्लिम जोड़ों के विवाह हुए। इनमें विकास खंड बबेरू के 45, कमासिन 37, महुआ 112, नरैनी 57, बड़ोखर खुर्द 45, बिसंडा 17, जसपुरा 20, तिंदवारी 35 व नगर पालिका बांदा 9, नगर पंचायत तिंदवारी 3, बबेरू 2, मटौध के 16 जोड़े शामिल है।
विज्ञापन
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा, जिलाधिकारी अनुराग पटेल, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, सहित कई विभागों के अधिकारी, राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं में राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज आदि मौजूद रहे।