फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Married woman's body found hanging from a noose, murder alleged

Banda News: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप

Tue, 04 Feb 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose, murder alleged
संध्या - फोटो : संवाद
बांदा। शादी के महज 11 महीने बाद विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, मृतका के ससुर का कहना है कि मायके न भेजने पर फंदा लगाकर जान दी है।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के कुरारी गांव की संध्या (21) का शव रविवार की शाम पांच बजे घर के कमरे में पंखे से रस्सी से लटका मिला। पैर बेड पर थे। सूचना पर पहुंचे बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव निवासी पिता विनय कुमार पटेल व चाचा राम सिंह पटेल ने ससुरालियों पर संध्या की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। चाचा रामसिंह ने बताया कि दो भतीजियों संध्या व राधा की शादी 11 मार्च 2024 को कुरारी गांव के विजय सिंह पटेल व दयानिधि पटेल के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराली बेटियों को सही से नहीं रख रहे थे। बेटियों के जेठ रज्जू ने शनिवार की रात नशे की हालत में मारपीट की थी। इस पर दोनों बेटियों के ससुर जगन्नाथ पटेल ने उन्हें फोन करके बुलाया था।
विज्ञापन

रामसिंह जब रविवार को जब पहुंचे तो ससुर जगन्नाथ ने दोनों बेटियों को भेजने से मना कर दिया। कहा कि जिंदगी भर के लिए ले जाना हो तो ले जाओ। इस पर रामसिंह दोनों बेटियों को समझाकर वापस आ गए। शाम को खबर आई कि संध्या ने फंदा लगा लिया है। पिता व चाचा ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, संध्या के ससुर जगन्नाथ का कहना है कि दोनों बहूओं को मायके न भेजने पर संध्या ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि पिता विनय पटेल की तहरीर पर पति विजय सिंह पटेल, ससुर जगन्नाथ पटेल, सास, जेठ रज्जू व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम में हैगिंग से मौत होना पुष्ट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed