{"_id":"5db1ee8a8ebc3e93c315b43e","slug":"markets-decorated-dhanteras-today-banda-news-knp5218649184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सज गए बाजार, धनतेरस आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज गए बाजार, धनतेरस आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को हर वर्ष मनाया जाने वाला पर्व धनतेरस फिर हाजिर है। यह शुक्रवार (25 अक्तूबर) को मनाया जाएगा। पूर्व संध्या पर ही बाजारों को इसके लिए सजा और संवार दिया गया है। इस दिन की खरीददारी शुभ होती है। इसी दिन भगवान धनवंतरि की पूजा होती है। मुख्यालय बांदा शहर सहित जिले के अन्य कस्बों में देर रात तक बाजारों को सजाया जा रहा था।
शास्त्रों के अनुसार समुद्र मंथन में भगवान धनवंतरि अमृत से भरा कलश लिए हुए प्रगट हुए थे। तभी धनतेरस पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिवस पर सोना-चांदी, तांबा-पीतल, स्टील से बनी चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे लक्ष्मी की कृपा मिलती है। कुछ लोगों में इस दिन झाड़ू खरीदने की भी परंपरा है।
दूसरी तरफ यह भी किवदंती है कि धनतेरस पर एल्यूमीनियम, लोहा, कांच आदि की वस्तुएं खरीदना ठीक नहीं। धनतेरस पर इन वस्तुओं का कारोबार करोड़ों रुपये की सीमा लांघ जाता है। शहर के चौक बाजार, कोतवाली रोड, सदर बाजार, न्यू मार्केट सहित महेश्वरी देवी रोड आदि में धनतेरस का बाजार सजाकर तैयार कर दिया गया है। आगे बढ़ाकर दुकान लगाने की होड़ से सड़कें संकरी हो गई हैं। जिले के बबेरू, नरैनी, अतर्रा, तिंदवारी, बदौसा, मटौंध, करतल, बिसंडा, जसपुरा, पैलानी, चिल्ला आदि में भी दुकानें सजाई गई हैं।