Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Market ready, hope for rain of Rs 40 crore

Banda News: बाजार तैयार, 40 करोड़ की धनवर्षा की आस

Thu, 05 Nov 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Market ready, hope for rain of Rs 40 crore
फोटो-11-सराफा की दुकान में खरीदारी के लिए मौजूद ग्राहक। संवाद
= सराफा, ऑटोमोबाइल और बर्तन बाजार में रिकॉर्ड कारोबार की उम्मीद
विज्ञापन

= पहले से हो चुकी है आभूषणों और वाहनों की बुकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। धनतेरस पर इस बार जिले के बाजारों में करीब 40 करोड़ रुपये की धनवर्षा होने की उम्मीद है। सराफा, ऑटोमोबाइल और बर्तन बाजार ग्राहकों के स्वागत के लिए सजकर तैयार हैं। सराफा और ऑटोमोबाइल कारोबार में पहले से ही बुकिंग हो चुकी है, जबकि बर्तन और सजावटी सामान की आज खरीदारी होगी। कारोबारियों को इस बार तीनों प्रमुख बाजारों में रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद है।
जिले में 400 से अधिक दोपहिया वाहनों और 50 से अधिक कारों की डिलीवरी होने की संभावना है। श्याम ज्वैलर्स के संचालक श्यामू जड़िया ने बताया कि सराफा बाजार में करीब 25 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण बिकने का अनुमान है। वहीं, ऑटोमोबाइल कारोबार करीब 10 करोड़ और बर्तन व अन्य बाजार का कारोबार पांच करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा के कारण सराफा कारोबारियों ने भी दुकानों को नए आभूषणों से सजाया है। हार, चेन, अंगूठी, कंगन, मंगलसूत्र और चांदी के सिक्कों की नई रेंज उपलब्ध है। सोने-चांदी के बढ़ते भाव के बीच ग्राहकों ने पहले से ही आभूषणों की बुकिंग करा रखी है। कारोबारी धनतेरस पर बुकिंग के साथ नए ग्राहकों के आने की भी उम्मीद लगाए हैं। चांदी के सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की भी मांग रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल बाजार में भी धनतेरस को लेकर खास तैयारी है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के शोरूम में नए मॉडल और रंगों के वाहन सजाए गए हैं। ग्राहकों ने पसंद के वाहन पहले से बुक करा लिए हैं। जिले भर में 400 से अधिक बाइक और 50 से अधिक कारों की डिलीवरी का अनुमान है। करीब 10 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद से वाहन एजेंसियों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बर्तन बाजार में भी त्योहार की रौनक दिखाई देने लगी है। अवंतीबाई चौराहे सहित प्रमुख बाजारों में दुकानों पर स्टील, पीतल और तांबे के बर्तन सजाए गए हैं। नए डिजाइन के भगोने, थाली, गिलास, कटोरी और अन्य घरेलू सामान ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते इस बाजार में सीधे खरीदारी होने की उम्मीद है। बर्तन कारोबारियों को करीब पांच करोड़ रुपये के बर्तन और अन्य सजावटी सामान की बिक्री होने का अनुमान है।
बाजार में खरीदारी का दायरा बर्तनों और आभूषणों तक सीमित नहीं है। घरों को रोशन करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक झालरें, झूमर, सजावटी लाइटें, रंगोली के रंग और डिजाइन, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की दुकानें भी सज गई हैं। लाई-गट्टा की दुकानों पर भी त्योहार की तैयारी है। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद के अनुसार सामान मंगाया है। अब सभी को धनतेरस के दिन बाजार में उमड़ने वाली भीड़ और अच्छी बिक्री का इंतजार है।
---
पीतल-तांबे के दाम ने बढ़ाया बर्तन खरीदने का बजट
धनतेरस पर बर्तन खरीदने वालों को इस बार महंगाई का सामना करना पड़ेगा। पिछले साल के मुकाबले स्टील के बर्तन 50 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगे हुए हैं। इस बार भारी स्टील करीब 375 रुपये और हल्का स्टील 350 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। पिछले साल इनकी कीमत करीब 270 से 280 रुपये प्रति किलोग्राम थी। पीतल का भाव दो हजार रुपये से लेकर 2200 रुपये और तांबे के बर्तनों की कीमत 3500 से 4000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। कीमतें अधिक होने के कारण दुकानदारों ने भी पीतल और तांबे के बर्तनों का सीमित स्टॉक मंगाया है।

---
सोना-चांदी के बढ़ते भाव के बीच पहले से बुकिंग
सराफा बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के बीच ग्राहकों ने पहले से आभूषणों की बुकिंग करा ली है। धनतेरस पर कीमतों में और उतार-चढ़ाव की आशंका के चलते लोग पहले ही अपनी पसंद के आभूषण तय कर रहे हैं। कारोबारी करीब 25 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद लगाए हैं। सोने के आभूषणों के साथ चांदी के सिक्कों और पूजन सामग्री की भी मांग रहने की संभावना है।

फोटो-11-सराफा की दुकान में खरीदारी के लिए मौजूद ग्राहक। संवाद

फोटो-11-सराफा की दुकान में खरीदारी के लिए मौजूद ग्राहक। संवाद

फोटो-11-सराफा की दुकान में खरीदारी के लिए मौजूद ग्राहक। संवाद

फोटो-11-सराफा की दुकान में खरीदारी के लिए मौजूद ग्राहक। संवाद

फोटो-11-सराफा की दुकान में खरीदारी के लिए मौजूद ग्राहक। संवाद

फोटो-11-सराफा की दुकान में खरीदारी के लिए मौजूद ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed