फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   market

धनतेरस पर चमका बाजार, 20 करोड़ का कारोबार

Tue, 02 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
market
बांदा। धनतेरस पर्व पर बाजार में जमकर धन बरसा। कोरोना से उबरे बाजार में अनुमानित 20 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। सबसे ज्यादा सराफा व्यवसाय चमका। लोगों ने अपनी हैसियत के मुताबिक सोने-चांदी के जेवर और सिक्के खरीदकर धनतेरस का शगुन पूरा किया। वाहन, सराफा, इलेक्ट्रानिक और बर्तन खूब बिके। शहर से लेकर गांवों तक बाजार देर रात तक गुलजार रहे। छोटी दिवाली मानते हुए घरों और इमारतों को सजाया गया। शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी-कुबेर और धनवंतरि देव की विधि-विधान से पूजा हुई।
विज्ञापन

बाजार से लेकर घरों तक कई दिनों से धनतेरस की तैयारियां चल रही थीं। बाजारों में सोमवार से ही चहलपहल दिखने लगी थी। मंगलवार को धनतेरस के शुभ मुुहूर्त ने बाजारों को मंगलमय कर दिया। चार पहिया और दुपहिया वाहनों के शोरूम में खरीदारों का जमघट रहा।
विज्ञापन

मुख्यालय में लगभग आधा सैकड़ा चार पहिया की बिक्री से लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। दुपहिया वाहन भी तकरीबन तीन सैकड़ा बिके। इनका अनुमानित व्यवसाय लगभग ढाई करोड़ रहा। किसानों ने लगभग आधा सैकड़ा ट्रैक्टर भी खरीदे। इस पर सवा करोड़ रुपये लेनदेन का अनुमान है। बर्तनों की दुकानों पर उमड़ी भीड़ ने लगभग दो करोड़ रुपये की खरीदारी की। कुल मिलाकर बाजार की रौनक और परवान चढ़ी, खरीदारी से कोरोना महामारी की मार नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन बाजार में रौनक लौटी
बांदा। चार पहिया के शोरूम के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अग्रवाल, मैनेजर गिरिजेश द्विवेदी (तिंदवारी रोड) ने बताया कि बीते साल से भी ज्यादा चार पहिया वाहन बिके। कई कंपनियां मांग के मुताबिक वाहन की आपूर्ति नहीं कर पाई। खरीदारों ने बुकिंग करके अपना मुहूर्त पूरा किया। वाहनों की किल्लत के पीछे बताया गया कि कोरोना संकट के चलते सेमी कंडेक्टर सेंसर जैसे आधुनिक उपकरण ताइवान, कोरिया, अमेरिका और चीन से नहीं मिल पाए। इसलिए वाहन नहीं तैयार हो पाए। उधर, बाइक शोरूम के उमाकांत तिवारी ने बताया कि वाहन बाजार में इस वर्ष रौनक लौटी है। बाइकों की पर्याप्त बुकिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed