{"_id":"60b91a6a8ebc3e00d0682f22","slug":"mark-the-mafia-associated-with-illegal-liquor-banda-news-knp632063189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब से जुड़े माफिया को करें चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब से जुड़े माफिया को करें चिह्नित
विज्ञापन
बांदा। अलीगढ़ और चित्रकूट में हुई जहरीली शराब से मौत के बाद जिला प्रशासन खासा चौकन्ना हो गया है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिया कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े माफिया को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए।
पिछले कई सालों में शराब के अवैध कारोबार में जो भी पकड़े गए हो उनके चल रहे मुकदमों में सही ढंग से पैरवी की जाए। डीएम ने कहा कि एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व लेखपालों की टीम बना ऐसे लोगों को चिह्नित कराएं जो शराब के अवैध कारोबार से जुड़े हों।
लेखपाल से ऐसे लोगों को चिह्नित करने को कहा। जिला आबकारी अधिकारी यह भी सुनिश्चित कराएं कि कोई भी वैध ठेकेदार नकली शराब बनाकर वैध दुकान में न बेचे।
उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अवैध शराब उत्पादन/बिक्री के संबंध में गोपनीय सूचना देना चाहता तो वह आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल के मोबाइल नंबर- 9454417497, जिलाधिकारी, बांदा मोबाइल नंबर 9454417531 व जिला आबकारी अधिकारी, बांदा मोबाइल नंबर 9454465679 पर सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।