{"_id":"5bcb726abdec226949006c3b","slug":"marca-s-rajesh-wins-prize-wrestling","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्का के राजेश ने जीती इनामी कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्का के राजेश ने जीती इनामी कुश्ती
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
एक-दूसरे को पराजित करने कोशिश करते पहलवान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंगल में मर्का के राजेश व दिल्ली के मोंटी के बीच हुए रोचक मुकाबले में राजेश ने बाजी मारी और 11 हजार रुपये का इनाम जीता। शनिवार को दंगल मैदान में सिरिया ताला के स्वयंबर ने ग्वालियर के गिरदावर, पडऱी के शिवबरन ने शिवपुरी के राम सिंह, बांदा के कमलेश ने चित्रकूट के मुन्ना, जमुवां के चुन्नू ने पन्ना के लाखन को हराया। सरधुवा के राजा बाबू व मूंगुस के नंदू की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन
महिला पहलवानों के बीच हुई कुश्ती आकर्षण का केन्द्र रही। दिल्ली की अंकिता ने चंडीगढ़ की मीनाक्षी को चित कर दिया। हरियाणा की निधि व दिल्ली की अंकिता के बीच कुश्ती भी रोचक रही। 11 हजार की इनामी कुश्ती की शुरुआत विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने राजेश व मोंटी का हाथ मिलवाकर कराई। इस मुकाबले में राजेश विजई रहे। अन्य विजेता पहलवानों को शील्ड, घड़ी, साइकिल इनाम में दिए गए।
विज्ञापन
दंगल संचालन समिति अध्यक्ष दिलीप सोनी ने अतिथियों के साथ पहलवानों को पुरस्कृत किया। बृजकिशोर अग्निहोत्री, देवकली पाल व टोलहवा रेफरी की भूमिका में रहे। जिला पंचायत सदस्य जुग्गी लाल यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल सिंह, पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल यादव, प्रधान केशव प्रजापति, बुद्धप्रकाश अग्निहोत्री, अरविंद कसौंधन, रामू महराज, राम प्रकाश, देवदत्त पाल, छेदी गुप्ता, संदीप सिंह, देवानंद द्विवेदी, विजय विक्रम सिंह, रामनरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन