फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Many questions covered a lot in PET

पीईटी में कई प्रश्नों ने खूब छकाया

Tue, 24 Aug 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Many questions covered a lot in PET
बांदा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) दो पालियों में मंडल मुख्यालय के नौ केंद्रों पर हुई। अभ्यर्थियों से गणित (कक्षा 10), सामान्य ज्ञान, रीजनिंग के प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन

100 प्रश्नों को हल करने में अभ्यर्थियों को दो घंटे भी कम पड़ गए। करंट घटनाक्रम से संबंधित प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को खासा छकाया। यहां कुल 9796 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें कुल 8956 ने परीक्षा दी और 840 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय के केंद्र आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, खानकाह इंटर कॉलेज, आर्यकन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फात्मा गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, विद्यावती निगम पब्लिक स्कूल, सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 10 बजे से पहले ही अभ्यर्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर कर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी परीक्षार्थी मास्क लगाए रहे। नोडल अधिकारी एडीएम संतोष बहादुर सिंह व डीआईओएस विनोद सिंह परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। जिला मैनेजर डॉ. सबीहा रहमानी समेत तीन सेक्टर समेत 13 मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों में मौजूद रहे। पहली पाली में 4900 परीक्षार्थियों में 4454 उपस्थित रहे। 446 ने परीक्षा छोड़ दी।
दूसरी पाली में 4896 परीक्षार्थियों में 4502 उपस्थित रहे और 394 गैर हाजिर रहे। उधर, सर्वोदय नगर की रहने वाली प्रियंका उपाध्याय ने बताया कि समूह ग के लिए करंट घटनाक्रम पर ज्यादा प्रश्न पूछे गए। हाईस्कूल स्टैंडर्ड के गणित के सवाल आए थे।
ओएमआर शीट भरने में थोड़ी मुश्किल हुई। पूरे प्रश्न हल किए हैं। वहीं चित्रकूट के ब्रजेश सिंह ने बताया कि रीजनिंग से संबंधित सवाल कम थे। गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्न ज्यादा पूछे गए।

100 प्रश्नों के उत्तर देने थे। सभी प्रश्न किए हैं। मुख्यालय के परीक्षा केंद्रों का शासन द्वारा नामित पर्यवेक्षक विशेष सचिव माला श्रीवास्तव और डीएम आनंद कुमार सिंह ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed