फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Manoj looted applause as Chanakya

चाणक्य की भूमिका में मनोज ने लूटी वाहवाही

Sat, 19 Oct 2019 07:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Manoj looted applause as Chanakya
मेडिकल कालेज प्रेक्षागृह में चाणक्य नाटक मंचन में कलाकार। - फोटो : BANDA
बांदा। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में आयोजित नाटक चाणक्य का आकर्षक और सजीव मंचन हुआ। टीवी और फिल्मों के प्रसिद्ध हास्य कलाकार मनोज जोशी ने चाणक्य के किरदार में दर्शकों को खूब लुभाया। 30 सदस्यीय कलाकारों की टीम ने समा बांध दिया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संगठनों और समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम राजकीय मेडिकल कालेज के सभागार में चाणक्य नाटक का मंचन हुआ। बड़ी संख्या में दर्शकों ने इसका लुत्फ लिया। चाणक्य की भूमिका निभा रहे फिल्म व टीवी कलाकार मनोज जोशी का संवाद- मैं आर्य चाणक्य तुम्हें संपूर्ण भारत का चक्रवर्ती सम्राट देने के लिए तत्पर रहूंगा, सुन सभागार तालियों से गूंज उठा। चाणक्य के जीवन पर आधारित नाटक में 30 कलाकारों ने विभिन्न भूमिकाएं निभाईं। मंच की साज सज्जा दृश्यों के अनुरूप बनाई गई थी। देर रात तक चले नाटक में सभी वर्ग के दर्शक उपस्थित थे।
विज्ञापन

दिव्य प्रेम सेवा मिशन ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर सेवाएं करने वाले लगभग एक दर्जन स्वयंसेवियों को सम्मानित भी किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र भी सौंपे। महिला जर्नलिस्ट मीरा देवी, फिल्म निर्माता प्रवीण चौहान, समाजसेवी उमाशंकर पांडेय (जखनी), रक्तदाता अभिषेक सिंह व स्मृति सिंह, सामाजिक एकता कार्यकर्ता संजय निगम अकेला, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, क्रिकेट खिलाड़ी व आयोजक विनोद यादव व राममिलन गुप्ता, योग गुरु प्रकाश साहू और प्रतिदिन गरीब बेसहारों को भोजन परोसने वाली संस्था रोटी बैंक के सादी जमां व रिजवान अली तथा दिव्यांग खिलाड़ी कुलदीप शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन के दौरान मिशन के संस्थापक आशीष गौतम, विधायक प्रकाश द्विवेदी, महेंद्र देवपुरिया, राजू शुक्ला, संयोजक दिनेश दीक्षित, दीनदयाल शोध संस्थान सचिव अभय महाजन, जेएन कालेज प्राचार्य डा. नंदलाल शुक्ल, सचिन चतुर्वेदी, श्यामजी निगम, अरुण निगम, चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित, मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव, मनोज जैन, राजकुमार राज, रामेंद्र शर्मा, ममता पांडेय आदि उपस्थित रहे। अंत में संयोजक दिनेश ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed