फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mandal's RM honored for better management and income increase

Banda News: बेहतर प्रबंधन व आय वृद्धि में मंडल के आरएम सम्मानित

Sun, 28 Jan 2024 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 28 Jan 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mandal's RM honored for better management and income increase
बांदा। परिवहन निगम चित्रकूटधाम मंडल को आन रोड बस, ईंधन औसत व आय वृद्धि में बेहतर प्रदर्शन पर आरएम व एसएम को सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


परिवहन निगम चित्रकूटधाम मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में मार्च से नवंबर माह तक ईधन औसत व आय वृद्धि में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिसके लिए परिवहन सचिव वेंक्टेश्वर लू, प्रबंध निदेशक मासूम अली व अपर प्रबंध निदेशक प्रशता ऐश्वर्या, क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र व 3100 रुपये की राशि देकर लखनऊ में सम्मानित किया है। बसों के बेहतर रखरखाव में चित्रकूट धाम मंडल को तीसरा स्थान मिलने पर एसएम विनोद कुमार को प्रशस्ति पत्र व 2100 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। आरएम ने बताया कि परिवहन सचिव ने उन्हें आश्वासन दिया है कि आवंटित 50 नई साधारण बसें फरवरी भेज दी जाएगी। फरवरी में इलेक्ट्रिक बस स्टैंड राठ के तैयार होने के बाद मार्च माह में 25 इलेक्ट्रिक बसें दे दी जाएगी। बताया कि उन्होंने मंडल में और यात्री सुविधाएं बढ़ाएं जाने का आश्वासन दिया है। जल्द महानगरों की तर्ज पर मंडल के बस स्टैंड सुसज्जित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed