{"_id":"bbe4b19aa43e4a13bc29763484d8271e","slug":"man-s-death-in-a-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर में दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर में दबकर युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 05 Jun 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
पड़ोस में ईंटा उतारने आए ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
क्योटरा मोहल्ला निवासी छेदीलाल (35) पुत्र पुन्ना बृहस्पतिवार को सुबह दरवाजे पर खड़ा था। तभी पड़ोस में ईंटा उतारकर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर दब गया और बुरी तरह घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उधर, हमीरपुर निवासी कमलेश (25) बाइक पर न्यूरिया जाते समय अटघार गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया। बाइक पर बैठा 25 वर्षीय उसके साले को भी चोंटे आईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन