फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   majdoro ke hak me congress

मजदूरों के हक में भी कांग्रेस आगे

Fri, 05 Mar 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
majdoro ke hak me congress
बांदा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि किसान, मजदूर, युवाओं, महिलाओं इत्यादि के हक में आवाज उठाने का काम सिर्फ प्रियंका और राहुल गांधी कर रहे हैं। चेयरमैन नियुक्त होने के बाद शुक्रवार को सिद्दीकी पहली बार गृह जनपद आए। यहां जिला कांग्रेस कार्यालय में उनका स्वागत हुआ। इस दौरान 125 युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय में अपने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए सिद्दीकी ने कहा कि देश का अन्नदाता सड़कों पर है। उन्हें कुचला जा रहा है। वह आत्महत्याएं कर रहे हैं। कुछ की सदमे से मौतें हो रही हैं। इनका दुखदर्द देखने कोई जा रहा है तो सिर्फ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी। दुष्कर्म के बाद बालिकाओं की हत्याओं की घटनाओं में भी पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने कांग्रेस के ये दोनों ही पहुंच रहे हैं। किसान कानून वापसी की मांग करने पर उनके ऊपर पानी की बौछार और लाठियां चलाई जा रही हैं। कहा कि कांग्रेस ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया। आज वही किसान और जवान बदहाल हैं।
विज्ञापन

कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का संगठन मजबूती से तैयार हो रहा है। प्रदेश की बदहाली सिर्फ कांग्रेस ही दूर कर सकेगी। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि पूरे जिले में गांव-गांव कांग्रेस संगठन मजबूती से जड़े जमा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष समेत महिला अध्यक्ष सीमा खान, एनएसयूआई अध्यक्ष शनि पटेल, सेवादल अध्यक्ष कैलाश वाजपेयी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सद्दाम खां, उपाध्यक्ष मुमताज अली, बीलाल, गजेंद्र पटेल, शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया और स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
सूरज वाजपेयी, सैय्यद अल्तमश हुसैन, डा. केपी सेन, अशोक वर्धन कर्ण, सीताराम कोरी, रमेशचंद्र, पवन देवी, अफसाना, लालाराम सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, वीरेंद्र तिवारी, सुशील कुशवाहा, दिनेश द्विवेदी, आशुतोष द्विवेदी, गजेंद्र त्रिपाठी, रेखा वर्मा, शिवबली सिंह, राजबहादुर गुप्ता, जहांगीर, जिलानी दुर्रानी, रामपाल अवस्थी, मकसूद आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed