{"_id":"5e31c55a8ebc3e4b04555c28","slug":"mainpuri-dm-brings-back-old-memories-in-library-banda-news-knp5412902140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी डीएम ने लाइब्रेरी में ताजा कीं पुरानी यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी डीएम ने लाइब्रेरी में ताजा कीं पुरानी यादें
विज्ञापन
बांदा के राजकीय जिला पुस्तकालय भवन का शिलान्यास करते मैनपुरी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व उनकी पत?
- फोटो : BANDA
बांदा। अपने कार्यकाल में यहां राजकीय जिला पुस्तकालय में सपत्नी टीचर के रूप में छात्र-छात्राओं को शिक्षा और गाइड लाइन देते रहे पूर्व डीएम महेंद्र बहादुर सिंह बुधवार को फिर पुस्तकालय में बतौर मेहमान सपत्नी उपस्थित थे। वह इस समय मैनपुरी डीएम हैं। बांदा डीएम हीरा लाल ने उनका स्वागत किया। दोनों ही जिलाधिकारियों ने मिलकर बुधवार को पुस्तकालय भवन शिलान्यास और दानदाताओं के शिलापट का अनावरण किया।
अपने कार्यकाल में डीएम महेंद्र बहादुर अपनी पत्नी के साथ लाइब्रेरी में प्रतिदिन जाकर वहां छात्र-छात्राओं की क्लास लेते थे। उन्होंने यूपीएससी और सिविल सर्विसेज की फ्री कोचिंग खुलवाई थी। उनकी अगुवानी के लिए बड़ी संख्या में पुस्तकालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
इस अवसर पर संवाद कार्यक्रम भी हुआ। छात्र-छात्राओं ने दोनों ही जिलाधिकारियों से विभिन्न प्रश्न किए। डीएम ने टिप्स दिए कि टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी है। साथ ही लाइब्रेरी में ग्रुप डिस्कशन पर जोर दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश का हवाला देकर हर गांव में लाइब्रेरी होने की बात कही।
विज्ञापन
डीएम हीरा लाल ने श्री सिंह की सराहना करते हुए कहा कि लाइब्रेरी को इस मुकाम पर लाने में उन्हीं को श्रेय है। साथ ही अपेक्षा की कि श्री सिंह लाइब्रेरी को आगे बढ़ाने और बच्चों को मार्ग दर्शन में समय देते रहें। डीएम ने बताया कि लाइब्रेरी भवन को दो मंजिला करने के लिए शासन को लिखा गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा उनकी भी प्राथमिकताओं में है।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। फीता काटकर नए भवन के शिलान्यास की रस्में की गईं। दोनों जिलाधिकारियों को छात्र-छात्राओं ने गुलदस्ते भेंट किए। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, डीआईओएस विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।