फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   mahoba gayegi adocate ki team

महोबा जाएगी जिला अधिवक्ता संघ टीम

Mon, 15 Feb 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
mahoba gayegi adocate ki team
बांदा। पड़ोसी जनपद महोबा में दबंगों की धमकी से परेशान होकर वकील द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की घटना से जिला अधिवक्ता संघ में भी रोष है। नवनिर्वाचित संघ पदाधिकारियों ने बैठक कर श्रद्धांजलि दी। पांच अधिवक्ताओं की टीम महोबा जाकर घटना की जानकारी लेगी।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ सभागार में सोमवार को संघ की बैठक नवनिर्वाचित अध्यक्ष एजाज अहमद की अध्यक्षता में हुई। अधिवक्ताओं ने महोबा के अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक की आत्महत्या पर शोक जताया। कहा कि अधिवक्ता संघ मजबूत होना चाहिए। हर अधिवक्ता का आत्मबल इतना सुदृढ़ हो कि भविष्य में ऐसी दुखद घटना की पुनरावृत्ति न हो। संघ महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि महोबा के अधिवक्ता परिवार और वहां के वकीलों के साथ बांदा जिला अधिवक्ता संघ पूरी तरह खड़ा है। कोई साथी अपने को अकेला न समझे। अध्यक्ष एजाज अहमद ने महोबा के अधिवक्ता को श्रद्धांजलि दी और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू की सलाह पर पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं की समिति गठित की गई, जो महोबा जाकर पूरी घटना की जानकारी लेगी और मृतक के परिवार से मिलकर शोक संवेदना जताएगी। समिति में अध्यक्ष और महासचिव सहित अशोक त्रिपाठी जीतू, डॉ. विचित्र बीर सिंह और राजेश दुबे (भइयाजी) शामिल किए गए हैं। शोकसभा में दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर वाहिद अली, मातादीन प्रजापति, ओमप्रकाश त्रिपाठी, गोविंद प्रसाद त्रिपाठी, गणेश प्रसाद सोनी, रामबली यादव, राजेंद्र सिंह, जगदेव प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed