फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   mahindra samraat se sammaanit khareedaar

महिंद्रा सम्राट से सम्मानित खरीदार

Wed, 22 Sep 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
mahindra samraat se sammaanit khareedaar
बांदा। देश की मशहूर वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा द्वारा किसानों और अपने नियमित ग्राहकों को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। पूर्व में किसानों को कृषि नायक सम्मान के बाद अब बुंदेलखंड में अपने नियमित ग्राहकों को महिंद्रा सम्राट की उपाधि से नवाजा है।
विज्ञापन

बुधवार को यहां तिंदवारी रोड स्थित बुंदेलखंड आटो मोबाइल्स शोरूम में आयोजित समारोह में कंपनी के प्रतिनिधियों ने कई ग्राहकों को सम्मानित किया। उन्हें शाल ओढ़ाकर महिंद्रा सम्राट प्रशस्तिपत्र सौंपा। इनमें महिला खरीदार भी हैं।
विज्ञापन

सम्मानित होने वालों में नरेंद्र सिंह यादव, राजकुमार, अनिल सिंह, अटल शिवहरे, भारत सिंह, जमुना प्रसाद, रिंकू डेयरी, मोती लालवानी, राकेश कुमार गुप्ता, शालिनी जैन, एसपी कुशवाहा आदि शामिल हैं। यह सभी कई वर्षों से महिंद्रा परिवार से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के वाहन खरीद रहे हैं, इसलिए इन्हें महिंद्रा सम्राट घोषित किया गया है। बुंदेलखंड आटो मोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ राम यादव ने सम्मानित करते हुए उन्हें सराहा। ब्रांच मैनेजर जी. द्विवेदी, कामर्शियल मैनेजर रामबाबू, जनरल मैनेजर गौरव, सेल्समैन कोमल आदि शामिल रहे।
उधर, महिंद्रा कंपनी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी सम्मानित किया। उन्हें शाल ओढ़ाकर सराहा। इन समूहों ने अपनी आजीविका के लिए महिंद्रा के वाहन खरीदें हैं। समूह की सदस्य उमा विश्वकर्मा (खैराड़ा) ने बताया कि वह पूजा महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं हैं।

उसे समूह के माध्यम बिना ब्याज साढ़े छह लाख रुपये मिले थे। इस धनराशि से उसने महिंद्रा कंपनी का छोटा वाहन खरीदा है। उसके पति उसे चला रहे हैं। घर का खर्च चल रहा है। एनआरएलएम योजना और इसके डिप्टी कमिश्नर केके पांडेय का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed