{"_id":"57167e724f1c1b10668b4a0b","slug":"mahavir-jayanti-belonged-grand-c","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
महावीर जयंती पर शोभा यात्रा निकालते जैन समुदाय के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। भगवान महावीर जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। दिगबंर जैन समाज ने शोभायात्रा निकाली। पंच परमेश्वरी का प्रतीक पंचरंगा झंडा लिए बच्चों व युवकों ने चांवर नृत्य किया। रास्ते में भक्तों ने मस्ताभिषेक किया। दिगंबर जैन मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। छोटी बाजार स्थित जैन मंदिर में अनुयायियों ने भगवान महावीर का महामस्ताभिषेक किया। सुबह गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकली। धार्मिक मंडली भजन-गीत गाती रही।
विज्ञापन
चांदी के राथ में भगवान महावीर की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का कटरा स्थित जैन मंदिर में स्वागत हुआ। भगवान का मस्ताभिषेक भक्तों ने किया। नवयुवकों ने चांवर नृत्य किया। महिलाओं ने घरों से फूलों की वर्षा की। जगह-जगह रास्ते में शरबत का प्रसाद बांटा गया। शंकर गुरु चौराहे पर सभी ने सामूहिक मंगल पाठ किया। कोतवाली रोड, छिपटहरी होते हुए वापस छोटी बाजार पहुंची। अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, प्रदीप जैन, प्रमोद जैन, शैलेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, दिलीप जैन आदि सहयोग में रहे। शाम को जैन मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। महाआरती, चालीसा व महामंत्र जाप में भक्तों की भीड़ उमड़ी। महिला मंडल की सदस्य सुषमा जैन, प्रीती जैन, निशी जैन, रजनी, प्रतिमा जैन शामिल रहीं।
विज्ञापन