फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mahabhiyan in Bundelkhand, 3.29 crore plants to be planted

बुंदेलखंड में महाभियान, 3.29 करोड़ रोपे जाएंगे पौधे

Sat, 06 Jun 2020 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Mahabhiyan in Bundelkhand, 3.29 crore plants to be planted
नर्सरी में पौध तैयार करतीं महिलाएं। - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड में एक बार फिर बारिश में पौधरोपण के महाभियान की तैयारी है। सातों जिलों में 3.29 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। पिछले वर्ष के मुकाबले यह 1.84 करोड़ (78 फीसदी) ज्यादा हैं। पूरे बुंदेलखंड में 280 स्थानों पर ये पौधे रोपे जाएंगे। वन विभाग का दावा है कि बुंदेलखंड की 162 पौधशालाओं में 4.91 करोड़ से अधिक पौध (नर्सरी) उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

पौधरोपण का लक्ष्य 22 विभागों के बीच बांटा गया है। चित्रकूटधाम मंडल में 1 करोड़ 84 लाख 23 हजार 310 और झांसी मंडल में 1 करोड़ 44 लाख 92 हजार 780 पौधे रोपे जाएंगे। पिछले वर्ष की तुलना में पौधरोपण का लक्ष्य 1,84,75,282 बढ़ाया गया है। बांदा में 16,07,792, हमीरपुर में 27,27,183, महोबा में 32,11,671, चित्रकूट में 32,06,162, झांसी में 26,28,349, ललितपुर में 29,64,534, जालौन में 21,29,591 पौधे बढ़ाए गए हैं। बुंदेलखंड में वन क्षेत्र 10.9 है। जब कि मानक के मुताबिक 33 फीसदी वन क्षेत्र होना चाहिए।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के जिलों में पौधरोपण का लक्ष्य
जनपद पौधरोपण
बांदा 36,71,960
हमीरपुर 51,27,120
महोबा 46,78,400
चित्रकूट 49,45,830
जालौन 47,20,130
झांसी 49,78,820
ललितपुर 47,93,830
योग 3,29,16,090
लक्ष्य के अनुरूप होगा पौधरोपण
पौधरोपण महाभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई है। पौधशालाओं की नर्सरियों में रोपाई के लिए लक्ष्य से ढ़ाई गुना पौध तैयार है। विभागवार लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कराया जाएगा। -कृष्ण कुमार सिंह, वन संरक्षक, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये विभाग रोपेंगे पौधे : आवास एवं शहरी नियोजन, औद्योगिक विकास, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, ग्राम्य विकास, नगर विकास, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, रेशम विकास, माध्यमिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा शामिल हैं। विभागाध्यक्षों को पौधरोपण के लिए गड्ढ़ों की खुदाई आदि तैयारी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed