{"_id":"581cc7714f1c1bc52b437451","slug":"mafia-ran-in-fear-of-cbi-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई से डरकर बीजेपी में भागे माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई से डरकर बीजेपी में भागे माफिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
विधायक दलजीत सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पूर्व एसपी के अवैध खनन के आरोपों पर कांग्रेस विधायक दलजीत सिंह बेहद खफा हैं। उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा है कि इसकी जांच कराई जाए। आरोप लगाया कि जिस नेता ने एसपी से यह पत्र लिखाया है, वह खुद बालू माफिया है। उसका सगा भाई मध्य प्रदेश में अवैध खदान चला रहा है।
विज्ञापन
उसी खदान के ओवरलोड ट्रक बांदा से गुजर रहे हैं। यह भी कहा कि कई माफिया सीबीआई जांच से डरकर बीजेपी में भाग गए। वहां पैसे के बल पर खुद को स्वयंभू वरिष्ठ नेता लिख रहे हैं। दलजीत सिंह ने कहा कि वे विधायक बनने से पहले बालू का कारोबार करते थे, वह भी फतहेपुर में। जनप्रतिनिधि बनने के बाद इससे कोई सरोकार नहीं रहा।
विज्ञापन
यह भी कहा कि आरोप लगाने वाले पर मानहानि का केस दायर करेंगे। आरोप लगाया कि अवैध खनन में सपा के लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं। कहा कि माफिया ने ही अपने रसूख के दम पर बांदा में दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति कराई थी। उसी की शह पर यह पत्र लिखा गया है, जो पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। सरकार में नैतिकता हो तो सीबीआई जांच कराए।
विज्ञापन
उधर, सपा नेता लाखन सिंह ने कहा कि वे हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। न तो उनकी कहीं कोई खदान या पट्टा है न ही इससे दूर-दूर का वास्ता। जिला पंचायत चुनाव की खुन्नस में यह पत्र लिखाया गया है।