फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Made in India heavily on China

चाइना पर मेड इन इंडिया भारी

Wed, 26 Oct 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 26 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Made in India heavily on China
दुकानों में सजा चाइनीज सामान। - फोटो : amarujala

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद चाइनीज सामग्री के चौतरफा विरोध की चली आंधी ने त्योहारी सीजन में चाइनीज सामान का कारोबार औंधे मुंह गिरा दिया है। दुकानदारों ने माल मंगाने से हाथ खड़े कर दिए हैं यानी मेड इन चाईना पर अब मेक इन इंडिया का नारा भारी पड़ता नजर आ रहा है।

विज्ञापन


दीपावली, दशहरा में दीपक से लेकर घरों के अन्य सजावटी सामान तक में चीनी बाजार हावी था। लेकिन अबकी काफी बदलाव है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की तरह चीन के खिलाफ भी माहौल बनाया गया है। तमाम संगठन चाइनीज आइटमों का विरोध कर रहे हैं। नतीजे में इसकी ब्रिकी में गिरावट तय है।
विज्ञापन


यहां चाइनीज सामानों का कारोबार करने वाले व्यापारी संजीव पुरवार, पंकज गुप्ता, मनोज नगरिया, केदार व अभय गोयल आदि ने बताया कि पिछले सालों तक चाइनीज आइटमों की खूब बिक्री और कमाई हुई। लेकिन अबकी माहौल उल्टा देखकर इसमें पूंजी नहीं फंसा रहे। देशी सामान ज्यादा मंगाया है। गिफ्ट गैलरी के रज्जन कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले साल करीब 8 लाख रुपये के चीनी आइटम मंगाए थे। लगभग दो लाख रुपये का मुनाफा हुआ था। तीन लाख रुपये का देशी सामान     मंगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed