फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Loving couple committed suicide by being run over by a train

Banda News: प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान

Wed, 01 May 2024 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Loving couple committed suicide by being run over by a train
बांदा। प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों के शव बुधवार की सुबह अवंतीनगर रेलवे ट्रैक पर मिले। दोनों रिश्ते में मौसेरे भाई-बहन थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर फील्ड यूनिट से जांच कराई।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के अमृतपुर खेरवा गोखिया गांव निवासी रामरूप कुशवाहा (25) और ऐंचवारा गांव की अर्चना कुशवाहा के बीच करीब तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार को दोनों के शव अवंतिनगर मोहल्ले से गुजरी रेल लाइन पर मिले। दोनों के सिर और धड़ पटरी के दोनों ओर अलग-अलग मिले। युवती की चप्पल ट्रैक के बीच में और धड़ के पास युवक के जूते पड़े थे।
विज्ञापन

आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि रामरूप और अर्चना रिश्ते में मौसेरे भाई-बहन थे। परिजनों को उनके प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। अर्चना की शादी बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में इसी साल 21 जनवरी कर दी गई थी। शादी के बाद अर्चना का ससुराल में मन नहीं लग रहा था। वह दो बार रामरूप से मिलने सूरत जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बार घर वाले उसे मनाकर वापस ले आए थे। तीसरी बार अर्चना 23 अप्रैल को ससुराल से फिर चली गई थी, जिसकी गुमशुदगी उसके ससुर ने बिसंडा थाने में दर्ज कराई थी। इसी तरह से रामरूप की भी आखिरी बार मां से फोन पर 15 अप्रैल को बातचीत हुई थी। उसने घर आने के लिए कहा था। इसके बाद बुधवार को दोनों के शव मिलने की सूचना मिली। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि मामला आत्महत्या का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed