{"_id":"615751a98ebc3e831b32c6a5","slug":"lost-sweat-due-to-failure-of-connectivity-in-testing-banda-news-knp6557251174","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्टिंग में कनेक्टिविटी फेल होने पर छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेस्टिंग में कनेक्टिविटी फेल होने पर छूटे पसीने
विज्ञापन
Lost sweat due to failure of connectivity in testing
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को विकास खंड के उमरी गांव के प्रधान व ग्रामीणों से वर्चुअल संवाद करेंगे। इसमें जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना व स्वच्छ जल संरक्षण आदि विषयों में प्रधानमंत्री ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से जानकारी लेंगे।
मंडलायुक्त दिनेश कुमार, डीएम अनुराग पटेल, जल जीवन मिशन निदेशक अखंड प्रताप सिंह, मुख्य चीफ इंजीनियर आलोक सिन्हा (दिल्ली), दूरसंचार टीडीएम बीके शर्मा, खंड विकास अधिकारी डा. प्रभात कुमार द्विवेदी, एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव, तहसीलदार विपिन कुमार ने गांव में डेरा जमा लिया है, लेकिन शुक्रवार को पीएम की वर्चुअल संवाद के लिए कनेक्टिविटी टेस्टिंग फेल होने पर अधिकारियों के पसीने छूट गए।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कनेक्टिविटी मिल पाई। अधिकारियों ने राहत की सांस ली। आयुक्त व डीएम ने गांव का निरीक्षण भी किया। दावा किया कि गांव की 1375 आबादी में 240 परिवारों को शुद्ध पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
अधिकारी तीन दिन से लगातार प्रधान को पीएम से संवाद करने के गुर सिखा रहे हैं। प्रधान को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि गांव को शुद्ध पानी पीने को मिल रहा है। योजना के लागू होने से यहां का पानी संकट समाप्त हो जाएगा। ग्रामीणों के मुताबिक साथ ही हिदायत भी दी जा रही है कि ऐसा कुछ भी न बोलें- जिससे दिक्कत पैदा हों।