फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lord Krishna was born to free from sins

Banda News: पापों से मुक्त करने के लिए भगवान कृष्ण का हुआ जन्म

Sat, 18 Mar 2023 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Lord Krishna was born to free from sins
बांदा। शहर के बलखंडी नाका में आयोजित संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा में भगवताचार्य आचार्य राघव जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भक्तों का उद्धार व पृथ्वी को दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं।
विज्ञापन

व्यास ने बताया कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्रीकृष्ण गोकुल पहुंच गए। श्रीकृष्ण जन्म लेते ही मौजूद महिला श्रद्धालुओं ने सोहर गीत गाए। माखन मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। परीक्षित रामखेलावन पांडेय, धर्मपत्नी धनवंती देवी सहित श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की आरती उतारी। प्रयागराज के आचार्य सतेंद्र मिश्र, निखिल व आकाश सहित राहुल द्विवेदी, राजेश पाण्डेय, सविता द्विवेदी, सतेंद्र सिंह, बृजेश पांडय, रत्नेश, अनुपम, अनिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed