{"_id":"579a49bc4f1c1b6b6e21e09c","slug":"locks-in-four-schools-54-teachers-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार स्कूलों में ताले, 54 अध्यापक नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार स्कूलों में ताले, 54 अध्यापक नदारद
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
School
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बबेरू खंड शिक्षा अधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने क्षेत्र के 100 स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण कराया। चार विद्यालयों में ताले लटके मिले। 54 अध्यापक ड्यूटी से नदारद पाए गए। इन सभी का एक दिन का वेतन रोकने के लिए बीएसए से संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
नदारद शिक्षकों में मुरवल गांव में सहायक अध्यापक पुष्पा सिंह, आराधना, कल्पना श्रीवास्तव, शशि प्रभा, अनुदेशक गीता देवी, प्रीती पटेल व विवेक सिंह, उत्तर थोक मेें रीता देवी, अशोक कुमार, अलिहा में अभय कुमार श्रीवास्तव, पतवन में लवकुश पटेल, हुनैरा फारूकी, औगासी में नौशाद आलम, रेनू मिश्रा, अनीस कुमार, अखिलेश कुमार, काजीटोला में सरिता कुमारी, बगेहटा में निजामुल हसन व सुधीर कुमार तिवारी, सिमौनी, मिथला देवी, प्रधानाध्यापक हेमलता सोनी, संग्राम सिंह, आकांक्षा देवी, राजेश कुमार सोनी, नई दुनिया में रामबाबू, सतीश नगर में प्रधानाध्यापक रामचंद्र व गौरी मेें अश्वनी कुमार, उसरा में परिचारक शमशाद, बैरफ में अनिल कुमार, योगेंद्र कुमार, सांड़ा में सुशील पटेल, सांतर में नृपेंद्र कुमार, दिनेश मोहन, रेयान में बसंत लाल व अनामिका, कुचेंदू में विद्या भूषण सिंह, आहार में महेश प्रसाद, महेश, बड़ागांव में राजेश कुमार, शिव में शैलेंद्र सिंह व सत्येंद्र सिंह, मवई जुन्नार मेें प्रधानाध्यापक रवि गुप्ता, करहुली में अंजनी देवी अनुपस्थित पाई गईं।
विज्ञापन
कलाना में गीता देवी, मर्का में मंजू कुमार, इम्तियाज, शिव सिंह, सत्य नारायण सिंह, उमेश तिवारी, शाहपुर में संदीप कुमार, बाकल में सुमन सिंह व अविनाश आर्या, शमसुद्दीनपुर में अनुग्रह नारायण और पिंडारन में प्रदीप कुमार अनुपस्थि मिले। प्रात: 8 से 9 के बीच किए गए निरीक्षण में उमरी गांव में प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय, आहार गांव में प्राथमिक विद्यालय एक व भाग दो में ताले पड़े मिले। इन विद्यालयों के पूर्व स्टाफ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए बीएसए को लिखा गया है।
विज्ञापन
बीएसए ने एक गांव में किया निरीक्षण
बांदा। बीएसए शिव नारायण सिंह ने बृहस्पतिवार को बड़ोखर खुर्द ब्लाक के महोखर गांव में चार स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। महोखर भाग-एक में बच्चों का सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी खराब पाई। महोखर भाग-दो में बच्चों का हिंदी अक्षर ज्ञान, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी आदि खराब मिली।
शौचालय व हैंडपंप खराब मिले। प्राइमरी कन्या स्कूल में बच्चे हिंदी, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान आदि में फिसड्डी मिले। 20 फीसदी बच्चे ही गणित का सवाल हल कर पाए। शौचालय बंद मिला। उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों में अंग्रेजी का स्तर खराब पाया गया। अन्य पढ़ाई संतोषजनक रही। शौचालय में गंदगी मिली।