फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lockout in colleges to protest against investigation and verification

जांच और सत्यापन के विरोध में महाविद्यालयों में तालाबंदी

Wed, 21 Oct 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Lockout in colleges to protest against investigation and verification
बांदा। शुल्क प्रतिपूर्ति, छात्रवृत्ति की जांच व सत्यापन के विरोध में स्ववित्त पोषित बीएड और डीएलएड महाविद्यालयों में तालाबंदी कर प्रबंधक हड़ताल पर चले गए हैं। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति सत्यापन में गड़बड़ी हो रही है। शिक्षकों की योग्यता का सत्यापन कराया जाना अनुचित है। महाविद्यालयों को मान्यता एनसीटीई विधिवत परीक्षण के बाद देती है। सरकार को सत्यापन या मान्यता प्रत्याहरण का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति सीधे छात्र के खाते में भेजी जाती है। महाविद्यालय केवल आवेदन को अग्रसारित करता है। यदि किसी महाविद्यालय ने जांच में तथ्य छुपाकर मान्यता ली है तो उसके लिए जांच अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। इसके लिए महाविद्यालय जिम्मेदार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी इस तरह के जांच के आदेश किए गए थे जिसे उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था। रतीभान सिंह, अनूप सिंह, अशोक मिश्रा, डा. प्रमोद शिवहरे, संजीव कुमार सिंह, अभिलाष श्रीवास्तव, डा.संतोष कुमार तिवारी, नंदलाल शुक्ला, दिनेश उपाध्याय, राजेंद्र सिंह पटेल, सुरेंद्र सिंह, रवि प्रकाश, मोहनलाल कुशवाहा, विजय पांडेय, डा.एचक्यू हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed