फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lockdown will continue daily from 10 am to 5 am

रात 10 से सुबह 5 बजे तक रोज रहेगा लॉकडाउन

Wed, 01 Jul 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lockdown will continue daily from 10 am to 5 am
बांदा। अनलॉक-2 में भी कई पाबंदियां और शर्तें लागू रहेंगी। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। बाजार आदि का रोस्टर मौजूदा ही चलेगा। मॉस्क लगाकर बाहर निकलना अनिवार्य रहेगा। इस बाबत डीएम अमित सिंह बंसल ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया। यह 31 जुलाई तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा है कि अनलॉक-1 के अंतिम दिन बीती रात मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए गए दिशा-निर्देशों के बाद उपरोक्त आदेश जारी किए गए हैं। 31 जुलाई तक रोजाना रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन के प्रतिबंध लागू रहेंगे। बिना मॉस्क के बाहर निकलने पर जुर्माना वसूला जाएगा। बाजार, कारोबार आदि वर्तमान में चल रहे रोस्टर के मुताबिक ही खुलेंगे। मंगलवार को बंदी जारी रहेगी।
विज्ञापन

पॉलिथीन पर रोक, फिर चलेगा अभियान
बांदा। पॉलिथीन पर प्रतिबंध के लिए एक बार फिर प्रशासन ने सुध ली है। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने कहा है कि वर्तमान में पॉलिथीन का प्रचलन जोरशोर से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 जून की रात डीएम ने इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता के बाद तत्काल प्रभाव से पहली जुलाई से पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए। पॉलिथीन बनाने, बेचने, इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed