फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Letter to the MLA regarding colony issues

Banda News: कॉलोनी की समस्याओं पर विधायक को पत्र

Sun, 20 Sep 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 20 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Letter to the MLA regarding colony issues
नरैनी। श्रीराम पैलेस कॉलोनी के लोगों ने रविवार को विधायक ओममणि वर्मा के आवास पहुंचकर समस्याएं बताईं। मांगों से संबंधित पत्र भी विधायक को सौंपा।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि नगर पालिका परिषद अतर्रा ने नाली का निर्माण कराया है परंतु उसके सिरे बाहरी नालों से नहीं जुड़े हैं, जिससे पानी खाली प्लॉटों और सड़क पर जमा रहता है। कॉलोनी में सीसी रोड न होने से बारिश में रास्ता कीचड़ से भर जाता है।

लोगों ने नाली को बाहरी नाले से जोड़ने और मार्ग पर मौरंग डलवाने की मांग की। विधायक ने अधिशासी अधिकारी को मौरंग डलवाने के निर्देश दिए। अजय साहू, अरविंद कुमार, नीरज, मनोज, राकेश, संदीप सहित कई कॉलोनीवासी उपस्थित थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed