{"_id":"62c08661c527b04e8d50daa4","slug":"lekhpal-suspended-for-demanding-bribe-for-metering-banda-news-knp705506813","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश करने के लिए घूस मांगने पर लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैमाइश करने के लिए घूस मांगने पर लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
Lekhpal suspended for demanding bribe for metering
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरैनी/बबेरू। चकमार्ग की पैमाइश न करने पर डीएम अनुराग पटेल ने हल्का लेखपाल को निलंबित करने के आदेश दिए। लेखपाल पर पैमाइश के लिए घूस मांगने के आरोप लगे। डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनीं। 169 मामलों में सिर्फ तीन मामलों का ही निस्तारण किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ होने के कारण लोगों को घंटों अपनी समस्या बताने के लिए लाइन में लगना पड़ा। दुर्गापुर के ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि हल्का लेखपाल पंकज अवस्थी बार-बार अर्जी देने के बाद भी चकमार्ग की पैमाइश नहीं कर रहा। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए लेखपाल को निलंबित करने का आदेश दिया।
महुई गांव के लोगों ने शिकायती पत्र देकर बताया कि जिला पंचायत से बनाई गई सड़क पूरी तरह उखड़ गई। आने-जाने में परेशानी होती है। डीएम ने मार्ग को लोक निर्माण विभाग को हैंडओवर कर शीघ्रता से निर्माण कराने का आदेश दिया। समाधान दिवस में राजस्व, विकास विभाग के एक-एक मामले का निस्तारण मौके पर किया गया। समाधान दिवस में डीएम, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य व एसपी अभिनंदन ने तहसील परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
उधर, बबेरू तहसील सभागार में एडीएम उमाकांत त्रिपाठी व अपर एसपी लक्ष्मी निवास की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में 106 शिकायतें आईं। 10 का निस्तारण किया गया। शेष समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसडीएम सुरभि शर्मा, तहसीलदार अजय कटियार, खंड विकास अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।